फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   western wind grew cold

पछुआ ने बढ़ाई ठंड, कांपे लोग

Mon, 18 Jan 2016 10:15 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
western wind grew cold

इससे एक तरफ जहां दिन के तापमान में तेजी से गिरावट आई, वहीं बारिश की संभावना से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना था कि वैसे तो सर्दी ने आते आते बहुत कर दी, लेकिन अभी भी यदि सर्दी इसी प्रकार कायम रहे और बारिश हो जाए, तो इसका न सिर्फ गेहूं, बल्कि अन्य फसलों को भी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


बीते दो दिनों से मौसम में आए बदलाव का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार सुबह जब लोग सोकर उठे, तो अपने चारों तरफ घना कोहरा पाया। सुबह नौ बजे तक कोहरे के चलते वाहनों को लाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


पछुआ हवा चलने के चलते कोहरा तो छट गया, लेकिन सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया। दोपहर बाद अचानक आसमान पर काले बादल उमडने घुमडने लगे। देखते ही देखते बादल ने सूरज को पूरी तरह अपनी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल छाने एवं सर्द हवा चलने के चलते दिन के तापमान में बीते दो दिनों की अपेक्षा काफी कमीं आई। लोग ठंड से बचने के लिए जगह जगह चाय के होटलों पर न सिर्फ चाय की चुस्की लेते दिखे, बल्कि अलाव जलाकर ठंड दूर करने का प्रयास करते रहे।

उधर आसमान पर काले बादल उमडने से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश की संभावना ने उन्हें आखों में चमक ला दी। अकबरपुर के किसान रामफेर यादव व वेदप्रकाश वर्मा ने कहा कि वैसे तो सर्दी ने के आने में देर हुई है लेकिन अभी भी यदि इसी प्रकार से मौसम बरकरार रहे और बारिश हो जाए, तो इसका लाभ न सिर्फ गेहूं की फसल, वरन आलू, चना, मटर व अरहर को भी मिलेगा।


भीटी के किसान रामबख्श सिंह व भगवती वर्मा ने कहा कि यदि बारिश होती है, तो गेहूं सहित अन्य फसलों को लाभ मिलेगा। कहा कि इसका इंतजार तो लंबे समय से था, लेकिन अभी तक मायूसी ही हाथ लग रही थी। बादलों को देखकर कुछ उम्मीद बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed