फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Westerly winds increased the cold, people shivered

पछुआ हवाओं ने बढ़ायी ठंड, ठिठुर उठे लोग

Sat, 18 Dec 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Westerly winds increased the cold, people shivered
अंबेडकरनगर। इस बार की ठंड में शनिवार का दिन अब तक सबसे ठंडा दिन रहा। पछुआ हवा चलने से अचानक दिन के तापमान में भी तेजी से गिरावट हो गई। शनिवार दिन में धूप तो निकली, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से धूप की तपिश कम रही, जिससे लोग ठंड से ठिठुर उठे। इस बीच लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री में भी तेजी आ गई। जगह-जगह लगी गर्म कपड़ों की दुकानों पर पहुंचकर नागरिकों ने खरीदारी प्रारंभ कर दी। ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों का कारोबार करने वाले दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

आधे से अधिक दिसंबर माह के गुजर जाने के बाद भी ठंड में वृद्धि न होने से गर्म कपड़े का व्यवसाय करने वाले दुकानदारों में मायूसी छाने लगी थी। लेकिन शनिवार को अचानक मौसम में बदलाव हुआ। इससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। शनिवार सुबह से ही ठंडी हवा चलने लगी। अचानक बढ़ी ठंड से आम जनजीवन भी प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

शाम होते होते ठंड का प्रकोप बढ़ गया। लोग समय से पहले ही जरूरी काम निपटाकर अपने-अपने घर चले गए। इसके चलते समय से पहले ही जिला मुख्यालय से लेकर अन्य बाजारों में सन्नाटा फैल गया। उधर ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही प्रारंभ हो गया, जो शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। शहजादपुर के दुकानदार नाजिम अली व दयाशंकर ने कहा कि अब तक जिस प्रकार का मौसम था, उसे देखते हुए मायूसी हो रही थी, लेकिन अब जबकि अचानक मौसम में बदलाव आया है, तो इससे अब गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed