फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Weather hit with power cut, AC-cooler useless

बिजली कटौती संग मौसम की मार, एसी-कूलर बेकार

Mon, 16 May 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Weather hit with power cut, AC-cooler useless
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर भीषण गर्मी के चलते स्टोल बांधकर स्कूल जाने को विवश छात्राएं। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बैसाख के अंतिम दिन पारा 39 डिग्री पर पहुंचने से जेठ की तपन का एहसास लोगों को परेशान करता दिखा। धूप की तेज तपिश व पसीना छुड़ाती उमस से घरों व प्रतिष्ठानों में चलते एसी कूलर व पंखा सभी बेकार नजर आए। सुबह दस बजे के बाद से ही सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखने लगा। ऐसे में अघोषित तौर पर हो रही बिजली की कटौती ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया।
विज्ञापन

तेज धूप व उमस ने सोमवार को आम जनजीवन बेहाल कर दिया। हीट स्ट्रोक के प्रकोप से बचने के लिए लोग घरों में ही रहना ज्यादा बेहतर मान रहे हैं। लगातार बढ़ते तापमान से शीतल पेयजल की बिक्री ने जोर पकड़ लिया है। गन्ने के रस, बेल का शर्बत की मांग बढ़ गई है। कड़ी गर्मी, तपिशभरी धूप व आसमान से बरसती आग से आम जनजीवन सोमवार को पूरी तरह से अस्तव्यस्त नजर आया।
विज्ञापन

मौसम के कहर से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। इसके चलते ही लोग खुद को घरों में ज्यादा सुरक्षित मानकर धूप में निकलने से बच रहे हैं। इसके चलते ही शहर के प्रमुख बाजार शहजादपुर, बस स्टेशन क्षेत्र के अलावा बसखारी, टांडा, जलालपुर, रामनगर, भीटी, मालीपुर, बरियावन, केदारनगर समेत अन्यप्रमुख बाजारों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। शाम होते होते जब धूप में कुछ कमी हुई, तो इसके बाद ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतल पेयजल की बढ़ी बिक्री
लगातार बढ़ती गर्मी के बीच जिले में शीतल पेयजल की बिक्री भी बढ़ गई है। अत्यंत जरूरी कार्य से बाहर निकलने वाले लोग डिहाइड्रेशन से बचने के लिए शीतल पेयजल समय समय पर लेते रहे। इसमें बेल का शर्बत व गन्ने का रस लेते रहे। इसके अलावा ठंडे फलों की बिक्री भी बढ़ गई है। खीरा, ककड़ी, खरबूज, तरबूज की अधिक बिक्री हो रही है। अकबरपुर के फल विक्रेता मनु सोनकर व चंद्रशेखर ने कहा कि तापमान बढने के बीच शीतल पेयजल की बिक्री में तेजी से वृद्धि हुई है।
ऐसे करें हीट स्ट्रोक से बचाव
अपर सीएमओ डा. संजय वर्मा ने बताया कि अधिक तापमान में लंबे समय तक रहने के कारण हीट स्ट्रोक होने की संभावना प्रबल होती है। हीट स्ट्रोक से प्रभावित व्यक्ति को तत्काल अस्पताल ले जाना चाहिए। डाक्टरी परामर्श मिलने तक ऐसे मरीज को ठंडे स्थान पर रखे। मरीज धीरे धीरे ठंडे पानी में कपड़ा भिगोकर उससे शरीर को पोछते रहना चाहिए । शराब, मीठे पेय और बहुत अधिक कैफीन के सेवन से भी बचना चाहिए।

अघोषित कटौती से जीना दुश्वार
भीषण गर्मी के दौरान लगातार जारी अघोषित बिजली कटौती सभी की परेशानी को दो गुना बढ़ा रही है। 18 घंटे के निर्धारित रोस्टर के सापेक्ष छह-सात घंटे ही बिजली मिल पा रही है। लो वोल्टेज की समस्या से कूलर-पंखे भी नहीं चल पा रहे हैं। बिजली गुल हो जाने पर इसकी शिकायत भी नहीं सुनी जाती। ओवर लोडिंग व तार टूटने की समस्या से फूंक रहे ट्रांसफार्मर के कारण कई इलाकों में तो दिन में 15 से 20 मिनट तक बिजली गायब रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed