फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   weather has so cold

मौसम ने मारी पल्टी, घना कोहरा छाया

Tue, 09 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 09 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
weather has so cold

घने कोहरे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह दस बजे तक लाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। इसके बाद धूप तो निकली, लेकिन उसमें अधिक तपिश नहीं थी। अचानक बदले मौसम से जिन फसलों में फूल आ चुके हैं, उन्हें नुकसान होने की संभावना है।

विज्ञापन


बीते कई दिनों से निकल रही तेज धूप से दिन के साथ साथ रात के तापमान में भी वृद्धि होने लगी थी। ऐसा लग रहा था कि शीघ्र ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा। कुछ लोगों ने तो गर्म कपड़े रखने भी शुरू कर दिए थे। बस बीच मंगलवार सुबह अचानक मौसम में बदलाव आ गया।
विज्ञापन


सुबह जब लोग सोकर उठे, तो उन्हें चारों तरफ घना कोहरा नजर आया। समूचा जनपद घने कोहरे की चपेट में था। आलम यह था कि सुबह लगभग दस बजे तक लोगों को लाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ रहा था। इसके बाद कोहरा छटा, तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में धूप निकली, लेकिन उसमें अधिक तपिश नहीं थी। मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल जिन फसलों में फूल आ चुके हैं, उन्हें कोहरा नुकसान पहुंचा सकता है। अकबरपुर के किसान राधेश्याम व जगजीवन ने कहा कि यदि इसी प्रकार से आगे भी कोहरा गिरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed