फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water tank will be built in 52 gram panchayats

52 ग्राम पंचायतों में बनाई जाएगी पानी टंकी

Tue, 02 Mar 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Water tank will be built in 52 gram panchayats
जहांगीरगंज। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पानी की टंकी बनवाकर साफ पानी मुहैया कराने की योजना तेज हो गई है। शासन के निर्देश पर आलापुर तहसील क्षेत्र की 52 ग्राम पंचायतों में इसकी कवायद शुरू हो गई है। ग्राम पंचायतों में पानी टंकी का निर्माण आदि के लिए भूमि के चिह्नाकंन का कार्य शुरू हो गया है। इससे करीब 2 लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। शासन की मंशा है कि ग्राम पंचायतों में पानी टंकी के जरिए पेयजल सप्लाई करने से आम नागरिकों तक साफ पानी पहुंच सकेगा। इससे लोगों को दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांवों में कई परिवारों के पास शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। ग्राम पंचायतों में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। ऐसे में अब शासन ऐसी ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का प्रयास कर रहा है। उन ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां की पानी गुणवत्ता ज्यादा खराब है। प्रथम चरण में आलापुर तहसील क्षेत्र की ऐसे 52 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है, जहां पानी टंकी निर्माण व मोटर लगाने के साथ ही ग्राम पंचायतों में घर-घर तक पानी पहुंचाने की कार्ययोजना है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर आलापुर तहसील में ग्राम पंचायतों के चिह्नित करने के साथ ही ग्राम पंचायतों में भूमि चिह्नाकंन का कार्य भी शुरू हो गया है। ग्राम पंचायतों में पानी टंकी बनने व पेयजल सप्लाई शुरू होने से करीब दो लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीण संतराम व मदनलाल आदि ने शासन की इस योजना को लेकर खुशी का इजहार किया है। कहा कि यदि गांवों में साफ पेयजल की सप्लाई होगी तो इससे काफी लाभ मिलेगा। सरकार को इस योजना को तेजी के साथ पूरा कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों का हुआ चयन
शासन के निर्देश पर प्रथम चरण में पानी टंकी का निर्माण व पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए रामनगर व जहांगीरगंज विकास खंड की कुल 52 ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। इसमें रामनगर के हाजीपुर, दुधईपुर, भौरा, रूढ़ी, बसैया, गंगासागर, परसोली, सुल्तानपुर, पहाड़पुर, चकबसैया, मकरही, भवानीपुर, उमरी, हकीमपुर खुर्द, नयागांव, लखमीपुर, कसदहां, हुसैनपुर, बहलोलपुर, सुल्तानपुर, कबीरपुर, मगनपुर, महिमापुर, कवही अंजनपुर, बहलोलपुर द्वितीय तथा जहांगीरगंज विकास खंड के भरतपुर, सगहापुर का चयन किया गया है। इसी तरह भदया साबितपुर, बिशुनपुर बनकटा, बसंतपुर छोटू, कादीपुर, फरीदपुर, कल्याणपुर, देवरिया बुजुर्ग, अक्थरा नारायणपुर, कल्याणपुर, जगदीशपुर, इमलिया, किन्नूपुर, दसवतपुर इटहिया, बिशुनपुर बजदहां, दुबौली, भूपतपुर कोड़रा, निकसपुर, सैथुआ, कबूलपुर, पदुमपुर, नसीरपुर जमीन, असनारा, उमरी जलाल, कल्यानपुर, अलाउद्दीनपुर, टिकोरिया बुजुर्ग, मुजाहिदपुर आदि को शामिल किया गया है।

चिह्नित की जा रही भूमि
शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में भूमि चिह्नांकन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 1600 वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता है। राजस्वकर्मियों को इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया जा चुका है। यह कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
- धीरेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम आलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed