{"_id":"6442daca25d2a55a580631a4","slug":"water-cooler-bad-people-are-not-getting-the-benefit-of-soft-water-ambedkar-nagar-news-c-13-1-194886-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: वाटर कूलर खराब, लोगों को नहीं मिल रहा शीतल जल का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: वाटर कूलर खराब, लोगों को नहीं मिल रहा शीतल जल का लाभ
Sat, 22 Apr 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर थाना परिसर में खराब पड़ा वाटर कूलर।
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत में लाखों की लागत से लगे दो वाटर कूलर बदहाल पड़े हैं। इससे स्थानीय लोगों के अलावा यात्रियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार लोगों ने मरम्मत की मांग भी की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत में पांच माह पूर्व 11 स्थानों पर शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाए गए थे। इसमें एक कूलर लगाने में दो लाख 58 हजार रुपये की लागत आई थी। वाटर कूलर लगाने का स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर स्वागत भी किया था। अब जहांगीरगंज थाना परिसर व हनुमानगढ़ी के निकट लगे वाटर कूलर का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। दोनों करीब एक पखवारे से तकनीकी गड़बड़ी के चलते खराब पड़े हैं। इस बीच गर्मी का तेवर भी तेजी से बढ़ा है। इसके चलते लोगों को पानी की आवश्यकता भी ज्यादा है। लेकिन वाटर कूलर की बदहाली से फरियादियों, स्थानीय लोगों के अलावा यात्रियों को ठंडा पानी नसीब नहीं हो पा रहा है।
स्थानीय रामदुलार, कृपाशंकर, मनोज वर्मा व रमेश ने बताया कि गर्मी में लोगों को प्यास बुझाने के लिए वाटर कूलर काफी उपयोगी है। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते इसका उपयोग लोग नहीं कर पा रहे। ईओ लक्ष्मी ने बताया कि जहां वाटर कूलर खराब हैं, वहां कर्मचारियों को भेजकर दुरुस्त कराया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति कम रहने के कारण भी चलने में दिक्कत आ रही है।