फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water

फट गई अंडर ग्राउंड पाइप लाइन, ठप हुई 20 हजार आबादी की जलापूर्ति

Tue, 10 Nov 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Water
फोटो 25, अंबेडकरनगर के अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर पाइप लाइन फटने से बाधित हुई पेयजल आपूर्ति। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर शीतला आश्रम के पास जलापूर्ति के लिए डाली गई अंडरग्राउंड पाइप लाइन सोमवार देर शाम अचानक फट गई। इससे लगभग 20 हजार की आबादी की जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। मंगलवार अपराह्न गड़बड़ी को दूर कर जलापूर्ति बहाल की गई। करीब 18 घंटे तक जलापूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को एक-एक बाल्टी पानी के लिए विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, पाइपलाइन फटने से कांजी हाउस से शीतला आश्रम तक का मार्ग पूरी तरह जलमग्र हो गया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में नगर पालिका परिषद द्वारा की जाने वाली जलापूर्ति के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन की समुचित देखरेख न किए जाने का खामियाजा सोमवार देर शाम से अकबरपुर नगर के मीरानपुर व अकबरपुर अयोध्या मार्ग की लगभग 20 हजार की आबादी को भुगतना पड़ा। हुआ यह कि सोमवार देर शाम अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर शीतला आश्रम के निकट जलापूर्ति के लिए अंडर ग्राउंड पाइप लाइन फट गई। इससे संबंधित स्थान से पानी का रिसाव शुरू हो गया। जलापूर्ति लगातार जारी रहने से कुछ ही देर में कांजी हाउस से लेकर शीतला आश्रम तक का मार्ग पूरी तरह जलमग्ल हो गया। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पटरियों पर पानी भर गया, जिससे न सिर्फ दुकानदारों, बल्कि आवागमन करने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पाइप लाइन फटने से न सिर्फ मीरानपुर, बल्कि रसूलाबाद हौजपट्टी, तमसा मार्ग, पेवाड़ा, अहिराना से लेकर अकबरपुर अयोध्या मार्ग की लगभग 20 हजार की आबादी की जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने कुछ समय तक जलापूर्ति होने का इंतजार किया, लेकिन जब काफी देर तक पानी घरों तक नहीं पहुंचा, तो जिम्मेदारों से जानकारी हासिल करने लगे। उन्हें बताया गया कि पाइपलाइन फटने से जलापूर्ति ठप हो गई है। गड़बड़ी दूर की जा रही है। पाइप लाइन के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसे दुरुस्त करने में मंगलवार अपराह्न तक का समय लग गया। अपराह्न बाद जलापूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 18 घंटे तक जलापूर्ति ठप होने से एक एक बाल्टी पानी के लिए संबंधित क्षेत्र के नागरिक तरस गए। उन्हें इसके लिए इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। मीरानपुर के मोहम्मद शमीम, अनुराग श्रीवास्तव, मंगल जायसवाल, रोहित चौरसिया ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ा। सबसे अधिक मुश्किल मंगलवार सुबह हुई। मनोत तिवारी, अनूप गुप्ता, दीप कुमार ने कहा कि दीपावली पर्व को देखते हुए मौजूदा समय में रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है। ऐसे में पानी की अधिक आवश्यकता होती है। लगभग 18 घंटे तक आपूर्ति ठप होने से विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ी। कहा कि अक्सर पाइप लाइन फट जाती है, जिसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ता है। नागरिकों के हित को देखते हुए समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए।

अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग पर अंडर ग्राउंड पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। इसे दुरुस्त करने के लिए संबंधित क्षेत्र की जलापूर्ति बंद करनी पड़ी थी। मंगलवार दोपहर गड़बड़ी दूर कर जलापूर्ति बहाल कर दी गई।
- ओपी राम, सहायक अभियंता, जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed