फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Votes will be cast in Ambedkar Nagar on May 12

अंबेडकरनगर में 12 मई को डाले जाएंगे वोट

Sun, 10 Mar 2019 10:57 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar Published by: रवि प्रकाश Updated Sun, 10 Mar 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Votes will be cast in Ambedkar Nagar on May 12
अंबेडकरनगर में कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर। जिले की अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 12 मई को मतदान कराया जाएगा। इस चरण में प्रदेश की कुल 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने कुल सात चरण में लोकसभा चुनाव कराए जाने की घोषणा रविवार को की। इस कार्यक्रम के अनुसार अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर छठवें चरण में मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर छठवें चरण में मतदान होगा, जिनमें अंबेडकरनगर भी शामिल है।
विज्ञापन


डीएम सुरेश कुमार ने बताया कि अधिकृत कार्यक्रम आने का अभी इंतजार है।
लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही जिले में प्रशासनिक अमला चुनावी मोड में आ गया है। डीएम और एसपी ने भी देर शाम जिले के कई क्षेत्रों का जायजा लिया और आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। सभी तहसीलों में एक साथ चुनाव प्रचार से जुड़ी होर्डिंग पोस्टर व बैनर हटाने का काम शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन


मतदाताओं की िस्थ्ाति ः इस बार जिले में 17 लाख 20 हजार 406 लाख मतदाताओं को मताधिकार का मौका मिलेगा। इसमें 55 हजार 920 मतदाता ऐसे हैं, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 2008 बूथ बनाए गए हैं। 1 हजार 147 केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता अपने मािधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। प्रशासन ने शांति एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी इंतजाम भी रविवार को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा होते ही तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों ने केंद्रीय चुनाव आयोग के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के बाद गति पकड़ ली है। बताते चलें कि जिले की कुल आबादी 27 लाख 30 हजार 125 है। इसके सापेक्ष 17 लाख 20 हजार 406 मतदाता हैं। इनमें 9 लाख 21 हजार 347 पुरुष, 7 लाख 99 हजार 2 महिला, जबकि 57 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। 55 हजार 920 मतदाता ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिलेगा। इसमें 23 हजार 240 पुरुष मतदाता, जबकि 32 हजार 677 महिला मतदाता शामिल हैं। 3 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed