{"_id":"6165c9b28ebc3e2eeb326e2d","slug":"voters-made-aware-by-taking-out-rally-ambedkar-nagar-news-lko599826677","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते सीडीओ।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिला मुख्यालय समेत जिले के कई क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित न सिर्फ तख्तियां, बल्कि बैनर भी ले रखे थे। जगह-जगह रुककर रैली में शामिल लोगों ने नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया। अपील की गई कि शत-प्रतिशत मतदान से ही योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव हो सकता है।
जिला मुख्यालय पर बीएन इंटर कॉलेज से सीडीओ घनश्याम मीणा ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीडीओ ने कहा कि मतदान सभी का अधिकार है। 18 वर्ष आयु वर्ग वालों को संविधान ने मतदान करने का अधिकार दे रखा है। ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे न सिर्फ खुद मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उनकी जिम्मेदारी है कि वे भी मतदान पर्व का हिस्सा बनें।
शत-प्रतिशत मतदान से ही योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव हो सकता है। रैली पटेलनगर तिराहे चौराहे तक गई। इसके बाद बीएन इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हो गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित लिखे स्लोगन वाली तख्तियां व बैनर ले रखे थे। इस मौके पर एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम, तहसीलदार जेपी यादव, प्रधानाचार्य बिपिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, भीटी में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकली। रैली भीटी तहसील परिसर से निकली। तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली भीटी चौराहे के निकट स्थित दुर्गा जी ग्रामोदय इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान अनुराग सिंह, सत्यप्रकाश शुक्ल, उमाशंकर सिंह, दीपक आदि मौजूद रहे। इसके अलावा टांडा, जलालपुर, आलापुर समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान युवाओं से अपील की गई कि वे बढ़-चढ़कर मतदान में भागीदारी करें। यदि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे आगामी दिनों में चलने वाले अभियान में मतदाता सूची में नाम जरूर बढ़वा लें।