{"_id":"622ce24a284d20063b51e2e8","slug":"vip-s-performance-surprised-everyone-in-alapur-ambedkar-nagar-news-lko6215211137","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी के प्रदर्शन ने आलापुर में सभी को चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी के प्रदर्शन ने आलापुर में सभी को चौंकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भले ही आलापुर सीट पर घोषित हुए चुनाव परिणाम में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का प्रत्याशी जीत हासिल न कर पाया हो लेकिन चुनाव में पार्टी को मिले मतों ने सभी को चौका दिया है। कांग्रेस व आप पार्टी के प्रत्याशियों से कई गुना अधिक वोट पाकर वीआईपी ने इस सीट पर भविष्य में दमदार उपस्थिति दिखाने का एहसास सभी को जरूर करा दिया है। आलापुर में पार्टी प्रत्याशी प्रेमलता को कांग्रेस व आप जैसी पार्टियों से कई गुना अधिक 6778 मत प्राप्त हुए जबकि जलालपुर में भी वीआईपी प्रत्याशी को कांग्रेस व आप से ज्यादा मत मिले। इसके साथ ही एआईएमआईएम के प्रत्याशी इरफान ने भी गत चुनाव के मुकाबले टांडा में तीन गुना अधिक 7442 मत प्राप्त किए हैं।
विधानसभा चुनाव में कई छोटे दलों ने इस बार अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन से कई बड़े दलों तथा आम लोगों को चौंकाया है। सबसे ज्यादा असरदार प्रदर्शन प्रदेश के चुनाव में पहली बार हिस्सेदारी करने वाली विकासशील इंसान पार्टी ने किया है। यह पार्टी बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल है। पार्टी प्रमुख मुकेेश साहनी बतौर मंत्री नितीश मंत्री मंडल में शामिल हैं। पार्टी ने पहले प्रदेश में भाजपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ने की कोशिश की थी, लेकिन सीटों के बंटवारे पर सहमति न बन पाने के कारण बात बनी नही। इसके बाद वीआईपी ने पूरे प्रदेश में कई सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे।
इन्हीं में से एक प्रत्याशी आलापुर की प्रेमलता ने चुनाव में जोरदार प्रदर्शन कर सभी को चौका दिया। उनके पक्ष में प्रचार के लिए बिहार सरकार के मंत्री मुकेश हेलीकाप्टर से आए थे। उन्होंने जलालपुर के पार्टी प्रत्याशी नितेश कुमार के पक्ष में भी हेलीकाप्टर से पहुंचकर प्रचार किया था। इसके बावजूद किसी ने इस पार्टी को गंभीरता से नहीं लिया था। मतगणना के बाद आलापुर की प्रत्याशी प्रेमलता ने 6778 मत पाकर प्रभावी मौजूदगी दर्ज करायी। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सत्यमवदा को 1748, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी निकेश को 980 और जन अधिकार पार्टी के घनश्याम को 1695 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
प्रेमलता को लगभग पौने सात हजार मत मिलने को ही भाजपा कार्यकर्ता इस सीट पर पार्टी की हार का प्रमुख कारण मान रहे हैं। वीआईपी के ही जलालपुर प्रत्याशी ने भी मतगणना में 2410 मत प्राप्त कर कांग्रेस व आप जैसी पार्टियों के प्रत्याशियों को पछाड़ा। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रागिनी पाठक को 1731 और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र कुमार को 951 मत मिले। इसी तरह टांडा में एआईएमआईएम पार्टी ने भी अपनी स्थिति बेहतर की है। पार्टी प्रत्याशी इरफान पठान ने वर्ष 2017 में हुए चुनाव के मुकाबले इस बार टांडा सीट से ही कई गुना अधिक 7442 मत प्राप्त किए। पिछले चुनाव में उन्हें महज 2070 वोट मिले थे।