फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   VIP feeder blast , 40 thousand people affected

वीआईपी फीडर फुंका, 40 हजार लोग प्रभावित

Mon, 23 Nov 2015 11:19 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन

दूसरी तरफ जिला मुख्यालय पर सोमवार को विद्युत तार सहित जर्जर खंभा गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत थी कि तार सहित खंभे गिरने से कोई हादसा नहीं हुआ। दोनों स्थानों की आपूर्ति सोमवार रात तक चालू नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र में रविवार सुबह वीआईपी फीडर जल गया। इस फीडर से आपूर्ति बहाल करने के लिए टाउन व स्पेयर फीडर को आपूर्ति देने वाली ट्राली को वीआईपी फीडर से जोड़ दिया गया। नतीजा यह हुआ टाउन व स्पेयर फीडर से जुड़े मरथुआ सरैया, पहितीपुर, भैरवपुर, कटरिया सम्मनपुर, सम्मनपुर, गौरा, बरधाभिउरा, चनवां सहित 36 से अधिक गावों की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


 इसके चलते करीब 40 हजार आबादी प्रभावित रही। बताते चलें कि करीब एक सप्ताह पूर्व टाउन, स्पेयर, जलालपुर व साउथ वेस्ट फीडर जल गया था।

दूसरी तरफ जर्जर हो चुके बिजली के तारों एवं खंभों से भी उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उन्हें बदलने की उपभोक्ताओं की मांग पर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा आए दिन आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात को शहजादपुर की लोहा मण्डी स्थित जर्जर विद्युत पोल तार सहित गिर गया। गनीमत थी कि उस समय आपूर्ति नहीं हो रही थी। खंभा गिरने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मचारियों को स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। सोमवार रात तक लोहामंडी इलाके और अकबरपुर क्षेत्र के 36 गांवों की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed