{"_id":"57bb3d654f1c1bf654d4fd5f","slug":"villagers-worry-about-the-possibility-of-increasing-soil-erosion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान की आशंका से बढ़ी ग्रामीणों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान की आशंका से बढ़ी ग्रामीणों की चिंता
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही गिरावट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से कमी का दौर जारी है। रविवार को जलस्तर खतरे के निशान से जहां 55 सेंमी. नीचे था, वहीं सोमवार को शाम चार बजे 92.10 मीटर दर्ज किया गया। यह लाल निशान से 63 सेंमी. नीचे था। जलस्तर में तेजी से हो रही गिरावट के चलते माझा करमपुर, माझा इस्माइलपुर बेलदहा व माझा उलटहवा के कुछ क्षेत्रों में मिट्टी की कटान हुई।
विज्ञापन
एक तरफ जलस्तर में कमी से जहां ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, वहीं कटान की आशंका ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। गौरतलब है कि सरयू नदी के जलस्तर में बीते दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। दो दिनों से जलस्तर में तेजी के साथ कमी हो रही है।
विज्ञापन
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार को जलस्तर जहां खतरे के निशान से 55 सेंमी. नीचे 92.18 मीटर पर था, वहीं सोमवार शाम चार बजे जलस्तर 63 सेंमी. नीचे पहुंचकर 92.10 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में तेजी के साथ हो रही गिरावट के चलते माझा करमपुर बरसावां, माझा उलटहवा व माझा इस्माइलपुर बेलदहा के कुछ क्षेत्रों में मिट्टी की कटान हुई।
विज्ञापन
हालांकि यह कटान अधिक नहीं हुई लेकिन इसने संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के चलते तो उन्हें अधिक नुकसान नहीं हुआ लेकिन यदि कटान बढ़ती है तो इससे उन्हें भारी नुकसान हो सकता है।