फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers protested by blocking the road

ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

Sun, 03 Jul 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested by blocking the road
अंबेडकरनगर में युवक की मौत मामले में न्याय की गुहार करते परिजन। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने व अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर डीएम आवास के पास रविवार को खड़वा गांव के ग्रामीणों ने अकबरपुर-टांडा मार्ग को जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ ही एसडीएम व सीओ सदर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। आश्वासन दिया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जाएगी। मामले में जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

बीते दिन जाफरगंज बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की दुकान करने वाले मालीपुर थाना क्षेत्र के खड़वा गांव निवासी सचिन उर्फ अभिषेक (21) का शव उसकी दुकान के ऊपरी हिस्से में फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव दफन भी कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि पोस्टमार्टम में गड़बड़ी की गई। इस बीच रविवार को गांव से कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष कलेक्ट्रेट के पास पहुंच गये। यहां उनसे मिलने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो वे डीएम आवास पहुंच गए। शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने व अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन करने की मांग को लेकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम सदर पवन जायसवाल व सीओ सदर अशोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। लगभग 15 मिनट तक ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम रखा। इससे यात्रियों को आवागमन में भी दिक्कतेें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed