फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers held sanitation workers hostage in animal shelter

ग्रामीणों ने सफाई कर्मियों को पशु आश्रय स्थल में बनाया बंधक

Fri, 23 Jul 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers held sanitation workers hostage in animal shelter
अंबेडकरनगर के जलालपुर ब्लॉक मुख्यालय पर कार्रवाई की मांग को लेकर एकजुट सफाईकर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर (अंबेडकरनगर्)। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बने आश्रय स्थल से पशुओं के निकलकर खेत में पहुंच जाने से नाराज ग्रामीण शुक्रवार को सुबह भड़क उठे। लाठी-डंडा लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने वहां तैनात सफाई कर्मियों को आश्रय स्थल में बंधक बना लिया और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। बाद में सम्मनपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। वहां से निकलकर सफाई कर्मचारी जलालपुर ब्लॉक पहुंचे और केस दर्ज कराने की मांग को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन भी किया। इस मामले में सफाई कर्मियों ने बीडीओ को तहरीर सौंप कर केस दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

जलालपुर विकास खंड क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बने पशु आश्रय स्थल में व्याप्त अवस्थाओं को लेकर नाराज चल रहे ग्रामीणों का धैर्य शुक्रवार को सुबह जवाब दे गया। दरअसल यहां बने आश्रय स्थल में अभी चारदीवारी नहीं बन सकी है। लोहे के तार लगाकर पशुओं को रोकने का प्रबंध है, लेकिन वह इतना साधारण किस्म का प्रबंध है कि पशु रोज ही वहां से निकलकर खेतों में पहुंच जाते हैं और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

दिन में तो सफाई कर्मियों के मौजूद रहने से अक्सर दिक्कत नहीं होती, लेकिन शाम के समय अक्सर ही पशु वहां से निकलकर खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी स्थायी इंतजाम नहीं किया गया तो शुक्रवार को सुबह ग्रामीण भड़क उठे। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरुवार देर रात भी पशुओं ने आश्रय स्थल से निकलकर उत्पात मचाया था। इसी से नाराज ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर आश्रय स्थल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। वे प्रशासन की ओर से स्थायी प्रबंध न किये जाने तथा सफाई कर्मियों द्वारा लापरवाही बरते जाने को लेकर नाराजगी प्रकट कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान ग्रामीणों ने सफाई कर्मी गुलाबचंद, रामप्रताप, नरसिंह और सुरेश को घेर लिया और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने सफाईकर्मियों को बंधक बनाते हुए कहा कि जब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं आता है, तब तक नहीं छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों के आक्रोश से मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। कुछ आक्रोशित ग्रामीणों ने पिटाई का प्रयास किया, लेकिन अन्य ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों ने कहा कि हम परेशान हो गए हैं, इसलिए हमें मजबूर होकर कड़ा कदम उठाना पड़ रहा है।
उधर, कुछ देर बाद सम्मनपुर थाना प्रभारी बृजेश सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। कहा कि उनकी समस्या अधिकारियों तक पहुंचा दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीण वहां से अपने घरों को लौट गए।
कर्मियों ने ब्लॉक पहुंच कर जताई नाराजगी
पशु आश्रय स्थल से निकलकर सफाई कर्मियों ने घटना की जानकारी साथियों को दी तो उनमें आक्रोश फैल गया। बड़ी तादाद में सफाईकर्मी जलालपुर ब्लॉक में एकत्र हो गए। वहां उन्होंने अपनी एकजुटता दिखाई और घटना को लेकर नाराजगी प्रकट की। सफाई कर्मियों का कहना था कि पहले तो ग्रामीणों ने चार सफाईकर्मी को बंधक बनाया ही था। बाद में एडीओ पंचायत के साथ पहुंचे सफाईकर्मी अजय को भी भूसा रखने वाले कक्ष में बंद कर दिया। नाराज सफाई कर्मियों ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई न हुई तो वे सब ड्यूटी नहीं कर पाएंगे। सफाईकर्मियों ने केस दर्ज कराने के लिए बीडीओ को तहरीर भी सौंपी।

लिया जाएगा उचित निर्णय
पशु आश्रय स्थल पर लगभग सभी जरूरी प्रबंध हैं। चारदीवारी का मामला अलग है। यह तय होगा कि पशु बाहर न निकलने पाएं। सफाईकर्मियों का पत्र मिला है। उचित निर्णय लिया जाएगा
-मो. आरिफ, बीडीओ जलालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed