फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villager killed in accident, three injured

हादसों में ग्रामीण की मौत, तीन लोग घायल

Wed, 19 Oct 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 19 Oct 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Villager killed in accident, three injured
accident - फोटो : demo pic
विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि  तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर हालापुर निवासी ओमप्रकाश (45) बुधवार को बाइक से अपने खेत में खाद व बीज डालने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन


महरुआ के निकट अनियंत्रित होकर वे बाइक समेत गिर पड़े। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से उन्हें भीटी सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी एसओ खुशीराम ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को भी दे दी है। देर शाम परिवारीजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस अकबरपुर में तैनात गाजीपुर निवासी सिपाही प्रदीप सिंह (27) पुत्र रामकवल सिंह मंगलवार को महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर बार्डर पर तैनात था। बताया जाता है कि सुल्तानपुर में सांसद वरुण गांधी के आगमन को लेकर उनकी ड्यूटी वहां लगाई गई थी। शाम को वह बाइक से पुलिस लाइंस लौट रहा था। इसी बीच एक ट्रक ने महरुआ के निकट उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पयागपुर निवासी रामबहादुर (35) पुत्र बहारु मंगलवार शाम किसी काम से सम्मनपुर बाजार गया था। वापस घर जाते समय बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे उसे गंभीर चोट आ गई।


परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हंसवर थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी रामकुमार (35) पुत्र चक्रधारी बुधवार सुबह मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। गांव के निकट घटना उस समय हुई जब वह साइकिल से कहीं जा रहा था। बाइक की टक्कर लगने से उसे गंभीर चोट आ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed