{"_id":"571519e64f1c1bf66e8b47e2","slug":"village-heads-should-verify-ration-lift","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों से कराया जाए राशन उठान का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों से कराया जाए राशन उठान का सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे रामनगर के प्रधान संघ अध्यक्ष व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत प्रधान संघ रामनगर के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्य सामग्रियों के वितरण का सत्यापन ग्राम प्रधानों से कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि लंबे समय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित होने वाली खाद्य सामग्रियों का सत्यापन ग्राम प्रधानों से कराने की मांग की जा रही है लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके चलते कोटेदारों की मानमानी आए दिन सामने आती रहती है। उन्होंने ग्राम पंचायत खतमीपुर व महेशपुर का कोटा निलंबित किए जाने एवं वितरण का सत्यापन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
वक्ताओं ने अंत्योदय व बीपीएल कार्ड बनाने में भी बड़े पैमाने पर मनमानी किए जाने की शिकायत की। कहा गया कि इसकी गंभीरता से जांच कराकर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान पंचदेव, अनिल निषाद, संदीप, चंद्रप्रकाश निषाद, इंद्रेश व सुनील आदि मौजूद रहे।