फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Veterans join BJP before nomination

नामांकन से पहले बीजेपी में शामिल हुए दिग्गज

Wed, 07 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Veterans join BJP before nomination
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर परचम लहराने के बाद बीजेपी ने अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव का रोमांच बढ़ा दिया है। भीटी में वरिष्ठ सपा नेता मलखान सिंह की पत्नी तथा अकबरपुर में पूर्व प्रमुख बसपा नेत्री सुनीता वर्मा को बुधवार को पार्टी में शामिल कर सभी को चौंका दिया। पार्टी ने देर शाम तक 9 में से 8 प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी। इसमें दूसरे दलों से आए लोगों को खूब तरजीह दी गई।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में जिपं सदस्य और बीडीसी सदस्य निर्वाचित होने के दौरान बीजेपी को भले ही करारा झटका लगा हो लेकिन उसके बाद पार्टी नेताओं ने जिपं अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर फोकस कर दिया। इसी के चलते जिपं अध्यक्ष पद पर पार्टी प्रत्याशी साधू वर्मा की धमाकेदार जीत हुई। अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी सभी 9 सीटों पर परचम लहराने की कार्ययोजना बनी है। बीते दिनों गैरदलों के कई प्रमुख दावेदारों को पार्टी में शामिल करने की प्रमुख भूमिका निभाने वाले जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने नामांकन से एक दिन पहले पार्टी को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने अकबरपुर की पूर्व प्रमुख सुनीता वर्मा को पार्टी में शामिल करा दिया। वे बीते दिनों तक प्रमुख थीं।
विज्ञापन

सपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वे बसपा में शामिल हो गईं। बसपा उन्हें चुनाव लड़ाने की तैयारी में थी लेकिन वे बीजेपी में चली गईं। देर शाम बीजेपी ने उन्हें अकबरपुर से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसी क्रम में एक और घटनाक्रम में भीटी निवासी वरिष्ठ सपा नेता मलखान सिंह की पत्नी निर्मला सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गईं। उनका सपा से लड़ना तय था लेकिन एन मौके पर वे बीजेपी में चली गईं। पार्टी नेता रमाशंकर सिंह, पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश वर्मा, कपिलदेव वर्मा, रमेश गुप्त, राम शब्द यादव आदि ने इन सबका पार्टी में स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जिलाध्यक्ष ने कटेहरी से अनिल उर्फ मौसम वर्मा, जलालपुर से अमरावती, जहांगीरगंज से पुष्पा कन्नौजिया, टांडा से तेजस्वी जायसवाल, बसखारी से नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह, भियांव से गौरव सिंह और रामनगर से रामधारी यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed