फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vehicles will soon speed up on Link Expressway

Ambedkar Nagar News: जल्द ही लिंक एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Fri, 05 Apr 2024 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will soon speed up on Link Expressway
अंबेडकरनगर। जिले में बनकर तैयार गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर शीघ्र ही वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। कार्यदायी संस्था ने हैंडओवर के लिए यूपीडा को पत्र भेज दिया है। ऐसे में संभावना है कि शीघ्र ही हैंडओवर होने के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ने लगेंगे। इससे कई जनपदों की दूरियां कम होंगी। एक्सप्रेसवे के फेज वन में थोड़ा बहुत काम बचा है जो गोरखपुर क्षेत्र में है।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बाद अब जनपदवासियों को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का तोहफा शीघ्र ही मिलने वाला है। वर्ष 2018 में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान की थी। दो फेज में निर्मित होने वाले इस लिंक एक्सप्रेस का अंबेडकरनगर जनपद में फेज टू के तहत निर्माण शुरू हुआ।
विज्ञापन

जिले में यह लिंक एक्सप्रेसवे तहसील क्षेत्र जलालपुर के सहरी गांव से लेकर आलापुर तहसील क्षेत्र के कम्हरिया घाट तक है। इन दोनों तहसील क्षेत्र के 37 गांवों से होकर एक्सप्रेस वे गुजर रहा है। 1250 करोड़ रुपये की लागत से फेज टू एक्सप्रेस वे के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था दिलीप विल्डकॉन लिमिटेड को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 91 किमी. है। इसमें फेज वन में 48 किमी जो कि कम्हरिया से गोरखपुर तक जबकि फेज टू में 43 किमी. जो कि सलारपुर से कम्हरिया घाट तक शामिल है। फेज टू का निर्माण पूर्ण हो चुका है। फेज टू में 25 किलोमीटर दूरी अंबेडकरनगर जिले में है जबकि बाकी आजमगढ़ जनपद में। इसे देखते हुए कार्यदायी संस्था ने हैंडओवर के लिए यूपीडा को पत्र भेज दिया है। फेज वन में मामूली काम ही होना बचा है। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि शीघ्र ही न सिर्फ एक्सप्रेसवे यूपीडा को हैंडओवर हो जाएगा बल्कि इस पर वाहन भी दौड़ने लगेंगे। लिंक एक्सप्रेस वे के शुरू हो जाने से अंबेडकरनगर जनपद की आजमगढ़, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बाती, सिद्धार्थनगर व नेपाल की दूरियां कम हो जाएंगी।
----------------------------

इन गावों से होकर गुजर रहा एक्सप्रेसवे
तहसील क्षेत्र आलापुर के 18 गांव बभनपुरा, सिकरौरा, डड़वा, मदैनिया, सुल्तानपुर तप्पा हवेली, कम्हरिया, सदौली, अहिरौली रानीमऊ, खरवड़या, शंकरपुर तप्पा हवेली, चोरमरा कमालपुर, सेमरा तप्पा हवेली, फुलवरिया, पदमपुर नसरुद्दी पट्टी, तेंदुआईकला, टड़वा जलाल व तेंदुआई खुर्द गांव से होकर गुजरा है। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र जलालपुर के सेहरी, शिवपाल, शाहपुर, अंबरपुर, ढाखा, मजहमूदपुर, ओदरपुर, मुस्कराई, नूरपुर कला, सवरगाह, नत्थूपुर खुर्द, खालिसपुर, हाफिजपुर, अजमलपुर, पर्वतपुर, चौदहपरास, मसोड़ा, दुल्हूपुर, महंगीपुर, खानपुर व हुसैनाबाद शामिल हैं।
-------------------

हैंडओवर के लिए भेजा गया पत्र
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के फेज-टू का निर्माण पूरा हो चुका है। बीते दिनों ही हैंडओवर के लिए यूपीडा को पत्र भेज दिया गया है। जल्द ही वहां से जरूरी निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया अमल में आएगी। - संतोष सिंह, सीनियर मैनेजर कार्यदायी संस्था दिलीप विल्डकॉन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed