{"_id":"583db24e4f1c1bc91fde6390","slug":"vehicles-drove-in-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाया कोहरा, दिन में भी जली वाहनों की हेडलाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाया कोहरा, दिन में भी जली वाहनों की हेडलाइट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड बढ़ने के साथ जिले में कोहरा छाने लगा है। मंगलवार को बीते दो दिनों की अपेक्षा कोहरा कम रहा। सुबह के समय कोहरा घना दिखा, लेकिन समय बीतने के साथ ही कोहरा जल्दी छट गया। इससे आम जनजीवन जल्द ही पटरी पर लौटता दिखा।
सुबह आठ बजे तक वाहनों को लाइट जलाकर चलने को विवश होना पड़ा। स्कूली बच्चों को भी विद्यालय जाने में दिक्कत हुई। दिन में बदली छाये रहने से धूप का असर कम दिखा। मौसम में हो रहे बदलाव के बीच किसानों में कृषि कार्यों को समय से निपटाने की आपाधापी मची हुई है।
जिले में पिछले तीन दिनों से कोहरे का दौर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ा। सुबह सुबह लोगों की नींद खुली तो लोगों को घना कोहरा दिखा। फिलहाल, बीते दो दिनों की अपेक्षा मंगलवार को कोहरा पहले ही छट गया। फिर भी सुबह आठ बजे तक सड़कों पर सन्नाटा ही दिखा।
विज्ञापन
विद्यालय जाने के लिए बच्चों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लगातार कोहरे से किसानों की भी मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। किसान एक तरफ जहां खेतों में खड़ी धान की फसल को निपटाने में जुट गए हैं, वहीं गेहूं की बोआई का भी कार्य तेज हो गया है। किसान रामप्रकाश वर्मा व जयराम आदि ने बताया कि कोहरे से काफी मुश्किल हो रही है।