फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   vehicle were dragging whole the day due to crowd

दिनभर जाम से रेंगते रहे वाहन

Thu, 20 Oct 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 20 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
vehicle were dragging whole the day due to crowd
जाम से जूझा शहर - फोटो : demo pic

अकबरपुर नगर में जाम की समस्या दिन प्रतिदिन गहराती जा रही है। यातायात के बढ़ते दबाव के चलते ट्रैफिक व्यवस्था एकदम पंगु हो जाती है। इसका खामियाजा न सिर्फ राहगीरों व यात्रियों को भुगतना पड़ता है बल्कि नगरवासी भी खासी मुश्किल में पड़ जाते हैं। गुरुवार को भी कुछ ऐसा नजारा दिन भर देखने को मिला। दिन भर यातायात व्यवस्था रेंग कर ही चलती दिखी।

विज्ञापन


ऐसे में नगर के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में घंटों का समय लगा। आए दिन उत्पन्न हो रही इस जाम की समस्या को लेकर न तो पुलिस महकमा गंभीर हो रहा है और न ही जनप्रतिनिधि। ऐसे में इसका खामियाजा आए दिन लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बताते चलें कि जिले में कुछ वर्षों में यातायात का दबाव काफी तेजी से बढ़ा है, लेकिन आवागमन के लिए बने मार्ग वही पुराने ही हैं।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहे यातायात के दबाव के बावजूद न तो प्रशासन इसेे सुचारु करने पर ध्यान दे रहा है, और न ही जनप्रतिनिधि। बाईपास मार्ग आदि बनवाने की भी सुध नहीं ली जा रही है। अक्सर दिन में यदि कई बड़े वाहन आ जाते हैं तो उस सड़क पर जाम की नौबत आ जाती है। इस जाम को खुलवाने में भी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वाहन के थोड़े से ठहराव होते आगे पीछे वाहनों का काफिला जमा हो जाता है। इसमें दो पहिया वचार पहिया समेत राहगीर भी मुुश्किल में पड़ जाते हें। यह नजारा आए दिन देखने को मिल रहा है। इसके बाद भी कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। गुरुवार को भी दिन भर इसी तरह से यातायात व्यवस्था चलती रही। कभी रोडवेज क्षेत्र में जाम का संकट उत्पन्न हुआ तो कभी नई सड़क के निकट।

इन क्षेत्रों में जाम की स्थिति उत्पन्न होते ही ओवरब्रिज तक वाहनों का लम्बा काफिला लगता रहा, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी सुचारु करने का प्रयास करते। यही हालत शहजादपुर क्षेत्र में भी रहा।

 नई सड़क से लेकर पहितीपुर चौराहे व दोस्तपुर चौराहे पर भी जाम की नौबत बनी रही। नगर के अनुराग त्रिपाठी का कहना है कि जब तक अब नगर के चारों तरफ रिंग रोड का निर्माण नहीं होगा, तब तक इससे स्थायी निदान नहीं पाया जा सकता।


नगर के सुखराम व प्रदीप वर्मा ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि रिंग रोड व बाइपास का निर्माण अविलंब तय कराना होगा, तभी इस संकट से निजात मिल सकती है। अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय ने बताया कि यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन आवश्यक प्रयास कर रहा है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed