फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vehicle mechanic and elderly man killed in road accidents

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में वाहन मैकेनिक और वृद्ध की मौत

Sun, 25 Oct 2026 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Vehicle mechanic and elderly man killed in road accidents
.संदीप (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों को मौत हो गई। अकबरपुर में ट्रक की चपेट में आने से मोटर मैकेनिक संदीप (27) की मौत हो गई। जबकि जहांगीरगंज क्षेत्र में स्कूल बस की टक्कर से घायल जोखू यादव (62) ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर के ऊकरा निवासी राजेश के मुताबिक, उनके साले नसुरुल्लाहपुर इटहिया निवासी संदीप (27) केशवपुर केदारनगर में मोटर मैकेनिक की दुकान चलाते थे। रविवार सुबह वह रोज की तरह दुकान पर गए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक से दुकान के लिए सामान खरीदने अकबरपुर जा रहे थे। इसी दौरान कोटवा महमदपुर हाईवे के पास एक ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल संदीप को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। संदीप की मौत की खबर सुनते ही पत्नी आरती बदहवास हो गईं। पत्नी का करुण क्रंदन सुन मौके पर मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। सात वर्षीय बेटी महक और पांच वर्षीय बेटे अंश का भी रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाइयों में संदीप दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई मंगलदीप और छोटे भाई संजय भी भाई की मौत से गहरे सदमे में हैं। संदीप के पिता कोलकाता में बैंक कैशियर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल वृद्ध ने वाराणसी ले जाते समय तोड़ा दम
जहांगीरगंज। जहांगीरगंज नरियांव-सिकंदरपुर मार्ग पर शनिवार को निजी स्कूल वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए जोखू यादव (62) की इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। वह आजमगढ़ जिले के अतरौलिया क्षेत्र के निवासी थे। हादसे में उनका बेटा अरविंद यादव भी घायल हो गया। अरविंद यादव के मुताबिक, वह अपने पिता जोखू यादव को लेकर जहांगीरगंज के नरियांव गुलरहा गांव स्थित अपनी बहन के घर आए थे। शनिवार को दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। नरियांव-सिकंदरपुर मार्ग पर हेरिटेज पब्लिक स्कूल, नरियांव के पास पहुंचे थे, तभी एक स्कूल बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में जोखू यादव को वाराणसी ले जाने की सलाह दी गई। परिजन उन्हें लेकर वाराणसी जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। सीओ आलापुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed