फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   VDO arrested for rigging in housing scheme

आवास योजना में धांधली पर वीडीओ गिरफ्तार

Thu, 29 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
VDO arrested for rigging in housing scheme
भीटी। प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि हड़प लिए जाने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को निलंबित ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूर्व प्रधान समेत 3 अन्य नामजद आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इससे पहले डीएम के कड़े रुख पर बीडीओ की तहरीर मिलते ही पुलिस ने बुधवार देर शाम सभी पांच आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

बीती 26 जुलाई को कुछ लोगों ने डीएम सैमुअल पॉल एन से मिलकर शिकायत की थी कि भीटी तहसील क्षेत्र के बनगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर धांधली की गई है। इस मामले को अत्यंत गंभीरता और प्राथमिकता पर लेते हुए डीएम अगले दिन स्वयं गांव पहुंच गए। वहां घर-घर जाकर डीएम ने खुद जांच की तो पता चला कि चार पात्रों रेखा, दिनेश, पतरकी एवं अनारकली का नाम तो पात्रता सूची में दर्ज है, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। यह भी पता चला कि इनके नाम से धनराशि अन्यत्र खाते में भेज कर उसका बंदरबांट कर लिया गया।
विज्ञापन

डीएम इस धांधली पर इतने नाराज हुए कि वहां मौजूद ग्राम विकास अधिकारी राम प्रताप को हिरासत में लेने का निर्देश दिया और बीडीओ को निर्देशित किया कि पूर्व प्रधान समेत सभी जिम्मेदारों पर केस दर्ज कराया जाए। डीएम के सख्त रुख को देख अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बुधवार को ग्राम विकास अधिकारी को डीडीओ वीरेंद्र सिंह ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बीडीओ भीटी अनुराग सिंह की तहरीर पर पुलिस ने निलंबित वीडीओ राम प्रताप, पूर्व प्रधान घनश्याम कनौजिया, तकनीकी सहायक त्रिभुवन, लेखाकार राम तीरथ और पूर्व प्रधान के सहयोगी शैलेंद्र सिंह बबलू के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज होते ही निलंबित ग्राम विकास अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जनपद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसओ भीटी दयाशंकर ने बताया कि पूर्व प्रधान समेत अन्य आरोपी फरार हो गए हैं। इन सभी की तलाश में बुधवार देर रात उनके घरों पर छापा मारा गया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

योजनाओं में गड़बड़ी पर दर्ज होगा केस
योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी को संभालनी है। प्राथमिकता और पूरी पारदर्शिता के साथ एक-एक पात्र को सरकार की योजनाओं का लाभ हमें दिलाना है। इसमें न तो कोई शिथिलता स्वीकार्य होगी और न ही तनिक भी धांधली। योजनाओं में कोई भी गड़बड़ी हुई तो केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। बढ़िया काम करने पर शाबाशी भी दी जाएगी, लेकिन गड़बड़ी करने पर बख्शा नहीं जाएगा।
- सैमुअल पॉल एन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed