फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vaccination of adolescents in schools intensified

स्कूलों में किशोरों का टीकाकरण तेज

Wed, 26 Jan 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of adolescents in schools intensified
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर कॉलेजों में अभियान चलाकर 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को अभियान चलाकर टीका लगाया जा रहा है। मंगलवार को भी अभियान चलाकर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

कोरोना को फैलने से रोकने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। मंगलवार को अकबरपुर तहसील क्षेत्र के बरधाभिउरा स्थित विंदेश्वरी महाविद्यालय में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को अभियान चलाकर टीका लगाया गया। कॉलेज के लिपिक नववीर वर्मा ने बताया कि शिविर के माध्यम से 100 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

उधर, डीआईओएस प्रवीण मिश्र ने सभी प्रधानाचार्यों व प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि शिक्षकों के माध्यम से उन छात्र-छात्राओं का चिह्नांकन किया जाए, जिन्हें टीका नहीं लगा है। उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। उधर, श्रवणक्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर गिरंट के प्रांगण में टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें तीन व्यक्तियों को बूस्टर डोज, जबकि 15 से 17 वर्ष के 25 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed