फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vaccination campaign will run in 59 schools today

59 स्कूलों में आज चलेगा टीकाकरण महाअभियान

Thu, 13 Jan 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vaccination campaign will run in 59 schools today
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन के निर्देश पर 14 जनवरी को किशोरों के टीकाकरण के लिए महाअभियान चलेगा। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को अधिक से अधिक टीका लग सके, इसके लिए 59 विद्यालयों में महाअभियान चलाकर 14 हजार 571 छात्र-छात्राओं को कोवैक्सीन की डोज दी जाएगी। छात्र-छात्राओं को टीका लगाने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में चार सदस्यीय स्वास्थ्य टीम तैनात रहेगी। टीकाकरण महाअभियान को सकुशल निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां गुरुवार को ही स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर लीं। विद्यालयों में अवकाश के चलते छात्र-छात्राओं को फोन पर सूचना देकर समय पर संबंधित विद्यालय में पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

देश में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए टीकाकरण तेज कर दिया गया है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को अधिक से अधिक टीका लग सके, इसके लिए 14 जनवरी को टीकाकरण का महाअभियान चलाने का निर्देश शासन ने बीते दिनों दिया था। शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार टीकाकरण हो सके, इसके लिए बीते कई दिनों से लगातार डीएम सैमुअल पॉल एन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं। महाअभियान पूरी तरह से सफल हो सके और चयनित छात्र-छात्राओं को टीका लग सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है।
विज्ञापन

टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. परमानंद ने बताया कि 14 जनवरी को जिले के 59 विद्यालयों में टीकाकरण महाअभियान चलेगा। इसमें कुल 14 हजार 571 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया जाएगा। विद्यालयों में मौजूदा समय में अवकाश चल रहा है। इसे देखते हुए संबंधित छात्र-छात्राओं को फोन कर उन्हें टीका लगने की जानकारी दे दी गई है। बताया कि प्रत्येक विद्यालय में चार सदस्यीय स्वास्थ्य टीम मौजूद रहेगी। टीकाकरण अभियान पूरी तरह से सफल हो सके, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों में चलेगा अभियान
टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. परमानंद ने बताया कि अकबरपुर में बीएन इंटर कॉलेज, डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज, सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मारक इंटर कॉलेज, रामलौट श्यामादेवी इंटर कॉलेज, रजत पब्लिक स्कूल समेत 12 विद्यालयों में अभियान चलेगा। बसखारी में जनता इंटर कॉलेज, लालबिहारी यादव इंटर कॉलेज, इकरा इंटर कॉलेज, मौलाना नसीम गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत आठ विद्यालय, भीटी में जनता इंटर कॉलेज, राममिलन रामबदन स्मारक इंटर कॉलेज, चौधरी भगवती प्रसाद इंटर कॉलेज, रामनरेश यादव इंटर कॉलेज समेत नौ विद्यालयों, भियांव में सीताराम शिवकुमार इंटर कॉलेज, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुभाष राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, दानबहादुर सूर्यकुमार इंटर कॉलेज, बाबा मनरूप किसान इंटर कॉलेज समेत पांच विद्यालयों में टीकाकरण अभियान चलेगा। जहांगीरगंज में चौधरी भगवती प्रसाद इंटर कॉलेज, लल्लनजी ब्रम्हचारी इंटर कॉलेज, फूलादेवी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समेत छह, जलालपुर में गंगोत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेडियंट इंटर कॉलेज, श्यामलाल वर्मा स्मारक इंटर कॉलेज समेत पांच विद्यालय, कटेहरी में ग्रामोदय इंटर कॉलेज, राजकुमारी इंटर कॉलेज, झिनकादेवी पटेल बालिका इंटर कॉलेज समेत पांच विद्यालयों में टीका लगाया जाएगा।
रामनगर में जगेशर प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजकीय हाईस्कूल, पंडित चंद्रिका मिश्र स्मारक इंटर कॉलेज समेत छह, टांडा में बीएसएन इंटर कॉलेज, नृपत नरायन सिंह इंटर कॉलेज, रामदास रामआधार इंटर कॉलेज, मिश्रीलाल अर्य कल्या इंटर कॉलेज समत आठ विद्यालयों में टीकाकरण अभियान चलाकर संबंधित विद्यालयों में पढ़ने वाले 14 हजार 571 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया जाएगा।

स्कूल में पहुंचकर किशोर लगवाएं टीका
शुक्रवार को जिले के 59 विद्यालयों में टीकाकरण महाअभियान चलेगा। इसमें 14 हजार 571 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया जाएगा। ऐसे में चयनित छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अपनी जिम्मेदारी समझते हुए संबंधित विद्यालय में पहुंचकर टीका लगवाएं।
डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed