{"_id":"60fb025f8ebc3e789f6a2f45","slug":"urea-not-on-committee-farmers-upset-ambedkar-nagar-news-lko5881748167","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति पर नहीं यूरिया, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति पर नहीं यूरिया, किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी। साधन सहकारी समिति प्रतापपुर चमुर्खा में यूरिया न होने से किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में किसानों को यूरिया की सख्त जरूरत है। ऐसे में समिति से खाद नदारद होने के चलते किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि समिति पर खाद न होने का फायदा निजी दुकानदार उठा रहे हैं। निर्धारित दर से अधिक दाम पर बिक्री करने के साथ ही अतिरिक्त खाद लेने के लिए मजबूर किया जाता है।
इन दिनों किसानों को यूरिया की बहुत जरूरत है। धान की रोपाई के बाद फसल में यूरिया की जरूरत होती है। किसानों की बढ़ती मांग के बीच कटेहरी साधन सहकारी समिति से यूरिया नदारद होने के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसान रामपूजन, राममूरत यादव, जयप्रकाश व योगेंद्र प्रसाद आदि का कहना है कि अविलंब समिति पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए। खाद न होने से किसानों को मजबूर होकर निजी दुकानदारों के यहां से खाद लेने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इससे किसानों को जहां अधिक पैसा चुकाना पड़ रहा है, वहीं अतिरिक्त खाद खरीदने के लिए भी मजबूर किया जाता है। इससे किसानों को आर्थिक चपत लग रही है।
साधन सहकारी संघ समिति के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि यूरिया उठान के लिए सभी कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। शीघ्र ही समिति पर यूरिया उपलब्ध हो जाएगी।