फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Urban PHC will open, you will not have to wander for treatment

Ambedkar Nagar News: खुलेगा नगरीय पीएचसी, इलाज के लिए नहीं पड़ेगा भटकना

Fri, 11 Jul 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 11 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Urban PHC will open, you will not have to wander for treatment
नपं राजेसुल्तानपुर में पीएचसी के भवन को देखते सीएमओ व अन्य।
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। नगर पंचायत भवन में जल्द ही नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को सीएमओ ने नगर पंचायत कार्यालय के बगल स्थित पंचायत भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न होने के कारण यहां के लोगों को इलाज के लिए लगभग 18 से 20 किमी दूर सीएचसी जहांगीरगंज जाना पड़ता था जिसको लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने पिछले माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात कर नगर पंचायत की समस्याओं से अवगत कराते हुए पीएचसी खोले जाने की मांग की थी। जिसपर मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही अस्पताल खोले जाने का आश्वासन उन्हें दिया था।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में स्थित पंचायत भवन पर पहुंचकर भवन को देखा और कहा कि कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जल्द ही इसी पंचायत भवन में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चालू करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने पर नगर पंचायत क्षेत्र के बलरामपुर, राजेसुल्तानपुर, धारूपुर, जनेश्वरी, सिसवा, जमुनीपुर, बिजली पन्डौली, बनकटा, मल्लूपुर मजगवा, भरौली त्रिलोकपुर, तुलसीपुर, सहित एक दर्जन से अधिक गांवों को इसका लाभ मिलेगा।




नगर पंचायत भवन में नगरीय पीएचसी के संचालन की तैयारी चल रही है, स्थान देख लिया गया है। यहां पर पीएचसी के शुरू होने के बाद बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। जल्द ही इसका संचालन शुरू करा दिया जाएगा।

डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed