फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Uproar by villagers over seizure of DJ

Ambedkar Nagar News: डीजे सीज करने पर ग्रामीणों का हंगामा

Wed, 15 Apr 2026 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Uproar by villagers over seizure of DJ
टांडा के कश्मीरिया मोहल्ले में पुलिस पर आरोप लगाते आक्राे​शित ग्रामीण। स्रोत : वीडियो स्क्रीनशॉ
विद्युतनगर/सद्दरपुर। टांडा के कश्मीरिया मोहल्ले में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती जुलूस के बाद पुलिस द्वारा डीजे सीज किए जाने पर जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर मारपीट, अभद्रता और डॉ. आंबेडकर का कटआउट क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम कश्मीरिया मोहल्ले में निकाली गई झांकी के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर इंस्पेक्टर दीपक रघुवंशी और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस का आरोप है कि नियमों का उल्लंघन किया गया, जिसके बाद रात करीब दो बजे पुलिस ने डीजे को थाने लाकर सीज कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब छह बजे घटना के विरोध में सैकड़ों लोग कश्मीरिया चौराहे पर जमा हो गए। मामले की गंभीरता देख कई थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई। हंगामे की सूचना मिलते ही भाजपा, सपा, बसपा और भीम आर्मी के नेता भी मौके पर पहुंच गए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, भीम आर्मी के राजेंद्र गौतम और लाल बहादुर सहित कई नेताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। करीब चार घंटे तक चले तनाव के बाद एसडीएम डॉ. शशि शेखर और सीओ टांडा शुभम कुमार ने मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को सीसीटीवी फुटेज दिखाए और 24 घंटे के भीतर जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस आश्वासन के बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed