{"_id":"6a114765dc7f1b3c1007715d","slug":"up-teenage-girl-drowns-in-pond-two-women-who-attempted-rescue-also-drown-villagers-pull-them-out-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तालाब में डूबने से किशोरी की मौत, बचाने उतरी दो महिलाएं भी डूबीं; ग्रामीणों ने खींचकर बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तालाब में डूबने से किशोरी की मौत, बचाने उतरी दो महिलाएं भी डूबीं; ग्रामीणों ने खींचकर बाहर निकाला
Sat, 23 May 2026 11:52 AM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Akash Dwivedi
Updated Sat, 23 May 2026 11:52 AM IST
सार
अंबेडकरनगर के दहीरपुर गांव में तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। उसे बचाने के लिए तालाब में उतरी दो महिलाएं भी डूबने लगीं, जिन्हें ग्रामीणों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के दहीरपुर गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मवेशी चराने गई 13 वर्षीय किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। उसे बचाने के लिए तालाब में उतरी दो महिलाएं भी डूबने लगीं, जिन्हें आसपास के लोगों ने किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सैदपुर गांव निवासी जितेंद्र की 13 वर्षीय बेटी रूही शनिवार सुबह गांव की सुनहरा देवी और विताबाद देवी के साथ डीएम आवास के सामने स्थित तालाब के पास मवेशी चरा रही थी। इसी दौरान रूही तालाब में नहाने के लिए उतर गई और गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख साथ मौजूद दोनों महिलाएं बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ीं, लेकिन वह भी पानी में डूबने लगीं।
विज्ञापन
महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को बाहर निकाला। वहीं किशोरी को भी बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। घायल महिलाओं को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी में रखवाया गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन