{"_id":"673c3d193e25021d860ab07b","slug":"up-by-election-sp-mp-lalji-verma-got-angry-at-police-and-they-withdrew-his-security-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी उपचुनाव: पुलिस पर भड़के सपा सांसद लालजी वर्मा, अपनी सुरक्षा कर दी वापस; बोले- लाल पर्ची देकर डराया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी उपचुनाव: पुलिस पर भड़के सपा सांसद लालजी वर्मा, अपनी सुरक्षा कर दी वापस; बोले- लाल पर्ची देकर डराया जा रहा
Tue, 19 Nov 2024 12:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:56 PM IST
सार
यूपी उपचुनाव में मतदान से पहले सपा सांसद लालजी वर्मा पुलिस पर भड़के। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा वापस कर दी। कहा कि लाल पर्ची देकर मतदाताओं को डराया जा रहा है।
विज्ञापन
सपा सांसद लालजी वर्मा ने अपनी सुरक्षा वापस की।
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर जिले में कटेहरी विधानसभा में उपचुनाव होना है। यहां से सपा सांसद लालजी वर्मा ने प्रशासन पर मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया। सांसद ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने एसपी को लिखे पत्र में कहा कि लाल पर्ची देकर मुस्लिम, कुर्मी, यादव मतदाताओं को डराया जा रहा है। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक है।
पत्र में एसपी पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपने मुझे अतिरिक्त गनर देने की पेशकश की थी, उसकी जरूरत नहीं।मै अपना मौजूदा गनर भी छोड़ रहा हूं।
विज्ञापन