फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP: Bodies of two teenagers found in a school in Ambedkar Nagar, one hanging from a noose, one lying on the gr

यूपी: अंबेडकरनगर के एक स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला; हड़कंप

Wed, 21 May 2025 11:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अंबेडकरनगर
अमर उजाला संवाद, अंबेडकरनगर Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 21 May 2025 11:01 PM IST
सार

Two suicides in Ambedkarnagar: यूपी के अंबेडकरनगर जिले में बुधवार की सुबह एक स्कूल में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसमें से एक शव फंदे से लटका मिला तो दूसरा नीचे जमीन पर। 

विज्ञापन
UP: Bodies of two teenagers found in a school in Ambedkar Nagar, one hanging from a noose, one lying on the gr
स्कूल के अंदर मिले दो शव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अहिरौली प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह गाजीपुर जिले के दो युवकों के शव मिले। एक शव परिसर में लगे पेड़ की डाल के सहारे गमछे के बने फंदे से लटक रहा था। दूसरा शव पास ही जमीन पर पड़ा था। देर शाम दोनों की शिनाख्त गाजीपुर के मुकेश व प्रिंस के रूप में हुई। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पवन सिंह ने बताया कि सुबह करीब छह बजे दोनों शवों की जानकारी मिली। पुलिस ने मृतकों के शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों से भी मदद ली गई। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसपर दोनों की तस्वीर आसपास के जनपदों के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल की गई।
विज्ञापन


देर शाम ग्राम प्रधान के पास गाजीपुर से फोन आया। बताया गया कि फंदे से लटकता मिला शव गाजीपुर के छतरपुर निवासी प्रिंस कुमार कुशवाहा का तो नीचे पड़ा आरो निवासी मुकेश पासवान का है। दोनों सोमवार को अयोध्या जाने के लिए निकले थे। एसपी केशव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। हत्या की बात आती है तो पुलिस सभी कड़ियों को जोड़ते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करेगी। मुकेश के गले पर भी फंदे का निशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 

नहीं हो सकी शिनाख्त

ग्रामीणों के अनुसार दोनों लोग गांव के नहीं है। मंगलवार रात में गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम भी था, जिसमें बाहर से लोग आए हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए गांव के अलावा वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों से भी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इनके पास से मोबाइल या अन्य दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव लटकाया गया है। जिस किशोर का शव जमीन पर मिला था, उसके गले पर पर भी चोट के निशान हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed