फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Unmarried people also need PM housing

Ambedkar Nagar News: अविवाहितों को भी चाहिए पीएम आवास

Sat, 12 Apr 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 12 Apr 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Unmarried people also need PM housing
नगरपालिका अकबरपुर का भवन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में जिले के तीन नगर पालिका व चार नगर पंचायतों में 25,069 लोगों ने आवेदन किया है। इन आवेदनों में 2,898 आवेदक अविवाहित हैं। अब अधिकारियों के सामने संकट पैदा हो गया है कि अविवाहित आवेदकों के फार्म रद्द किए जाएं या जांच के लिए आगे भेजे जाएं। हालांकि अविवाहित आवेदक को योजना का लाभ मिलने का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को पक्की छत मुहैया कराने के लिए आवास योजना के तहत पात्रों के आवेदन मांगे गए थे। इसमें अब तक 25,069 लोगों ने अपने आवेदन किए है। योजना का लाभ देने के लिए पात्रों का सर्वे भी शुरू हो गया है, जिसमें अब तक 2200 पात्रों का चयन कर लिया गया है। अब तक 70 फीसदी के आसपास सर्वे का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

इस समय अधिकारियों के सामने सबसे बड़ी समस्या अविवाहित महिला व पुरुषों के आए आवेदनों को लेकर है। इस योजना के तहत अविवाहितों को आवास के लिए पात्र नहीं माना गया है। शहरी क्षेत्र में रह रहे गरीबों को पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की तरफ से पीएम आवास योजना शहरी संचालित की जा रही है। हालांकि 45 से अधिक उम्र वाले अविवाहितों, विधवा व तलाकशुदा को आवास का लाभ मिल सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed