{"_id":"60fb01a38ebc3e587a44f73e","slug":"uncontrollable-dcm-tramples-shopkeeper-death-ambedkar-nagar-news-lko5881747169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डीसीएम ने गुमटी दुकानदार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू डीसीएम ने गुमटी दुकानदार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 232 पर शुक्रवार को सुबह सुखारीगंज बाजार में तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से गुमटी दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
महरुआ थाना क्षेत्र के दुर्गूपुर जमालपुर गांव निवासी अमरजीत यादव (45) एनएच 232 पर स्थित सुखारीगंज बाजार में पान की गुमटी चलाता था। उसी से उसके परिवार की रोजी रोटी चलती है। प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार को सुबह दुकान पर पहुंचा था। बताया जाता है कि वह जब अपनी बाइक खड़ी कर रहा था, तभी सुल्तानपुर की तरफ से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जीवित होने की उम्मीद में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच मौके पर पहुंचे हिंदू नेता सूर्यमणि यादव ने इस मामले में डीसीएम चालक के विरुद्घ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को अहेतुक मदद दिलाने की मांग की। कहा कि अमरजीत परिवार में कमाने वाला अकेला सदस्य था। उसकी मौत से उसके परिवार के समक्ष बड़ी मुसीबत सामने आ गई है।