फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Unable to find location of nearly two lakh plants

Ambedkar Nagar News: लगभग दो लाख पौधों की नहीं मिल पा रही लोकेशन

Wed, 02 Oct 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 02 Oct 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Unable to find location of nearly two lakh plants
वन विभाग कार्यालय में काम करते कर्मचारी।
अंबेडकरनगर। जिले में चले वृहद पौधरोपण अभियान को चले हुए दो माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक दो लाख से अधिक पौधों की स्थिति की जानकारी वन विभाग को नहीं हो सकी है। कारण यह कि ग्राम विकास विभाग द्वारा संबंधित पौधों की जियो टैगिंग नहीं की जा सकी है। इस बीच वन विभाग कार्यालय ने संबंधित विभाग को जल्द से जल्द जियो टैगिंग कर हरितिमा एप पर लोकेशन अपलोड करने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रत्येक वर्ष बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलता है। इस बार भी गत 20 जुलाई को जिले में पौधरोपण का वृहद अभियान चला था। इसमें जिले के 19 विभागों द्वारा 35,74,759 पौधे अलग-अलग क्षेत्रों में रोपे गए थे।
विज्ञापन

साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया था कि रोपे गए पौधों की जियो टैगिंग कर उसे हरितिमा एप पर अपलोड करें, जिससे पौधों की लोकेशन की जानकारी हो सके। अभियान चले हुए दो माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन ग्राम विकास विभाग द्वारा अब तक दो लाख से अधिक पौधों की न तो जियो टैगिंग की गई और न ही इस संबंध में हरितिमा एप पर ही किसी प्रकार की जानकारी अपलोड की गई। नतीजा यह है कि संबंधित पौधों की लोकेशन की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग कार्यालय के अनुसार ग्राम विकास विभाग को 13,40,471 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें से 10,52,702 की जियो टैगिंग की गई है। शेष की अब तक नहीं हो सकी है। डीएफओ डॉ. उमेश तिवारी ने संबंधित ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को जल्द से जल्द संबंधित पौधों की जियो टैगिंग कर उसे हरितिमा एप पर अपलोड करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed