फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two villagers drowned in the lake, died

झील में डूब गए दो ग्रामीण, मौत

Fri, 03 Sep 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Two villagers drowned in the lake, died
अंबेडकरनगर के घाघूपुर स्थित झील में दो ग्रामीणों के शव मिलने के बाद मौके का जायजा लेती पुलिस - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत घाघूपुर गांव के बाहर स्थित झील में दो ग्रामीण की शुक्रवार पूूर्वाह्न डूबने से मौत हो गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अकबरपुर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से संबंधित परिवारीजनों में रोना पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत घाघूपुर गांव निवासी हीरामणि (55) शुक्रवार सुबह गांव के बाहर स्थित धान का खेत देखने के लिए निकला था। इसी समय पड़ोसी गांव रग्घूपुर निवासी रामउजागिर (50) भी घाघूपुर आ गए। दोनों इसके बाद एक साथ अगल बगल स्थित अपने खेत को देखने के लिए चल पड़े। कुछ दूर जाने के बाद वे घाघूपुर गांव के बाहरी छोर पर स्थित एक झील में उतर गए। दोनों का खेत झील की दूसरी तरफ था। बताया जाता है कि दोनों ग्रामीणों ने झील के बाहर ही अपना चप्पल, मोबाइल व कुछ कपड़े उतार दिए। इसके बाद वे दोनों तैरते हुए झील को पार करने की कोशिश करने लगे। अनुमान लगाया जा रहा कि इसी बीच वे दोनों झील में स्थित जलकुंभी में फंस गए। एक-एक कर दोनों ग्रामीण अनियंत्रित हो गए और झील के पानी में डूब गए। इस बीच दोपहर बाद तक दोनों ग्रामीण जब वापस घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

दोनों गांव के ग्रामीण उन्हें इधर उधर खोजते हुए झील के पास पहुंचे। वहां झील के बाहर उनके कपड़े व अन्य सामान देख उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद कई ग्रामीण झील में उतर पड़े। वहां कुछ देर बाद दोनों ग्रामीणों का शव बरामद हो गया। घटना से संबंधित परिवारीजनों में रोना पीटना मचा हुआ है। दो ग्रामीणों की मौत की खबर मिलते ही एसडीएम सदर मोईनुलइस्लाम, तहसीलदार सदर जयप्रकाश यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही संबंधित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और जरूरी सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed