फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two sisters running away by pulling chain from female passenger arrested

महिला यात्री से चेन खींचकर भाग रहीं दो बहनें गिरफ्तार

Sun, 20 Jun 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two sisters running away by pulling chain from female passenger arrested
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर महिला का चेन छीनकर भाग रही महिला चोरों को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। चेन स्नेचर के बड़े गिरोह का रविवार को पर्दाफाश हुआ। चेन स्नेचर करने वाली पांच सगी बहनें निकलीं। अकबरपुर नगर के फव्वारा तिराहे के निकट प्रतापगढ़ से आई निजी बस से उतर रही महिला के गले से सोने की चेन खींचकर भागने के दौरान गुहार पर स्थानीय नागरिकों ने दौड़ाकर दो बहनों को पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य बहनें भाग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़ी गईं दोनों बहनों को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने फरार तीन अन्य बहनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से रविवार को पूर्वाह्न यात्रियों को लेकर निजी बस फव्वारा तिराहा पहुंची। बस से सुलेमपुर निवासी साधना देवी उतरीं। जैसे ही वह नीचे उतरीं, उसी दौरान वहां पांच महिलाएं पहुंच गईं। एक महिला ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। इसके बाद पांचों महिलाएं भागने लगीं। चीख पुकार पर आसपास के नागरिकों ने महिलाओं को दौड़ा लिया। इनमें दो महिलाओं को पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य भाग निकलीं। इस बीच जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को अभिरक्षा में ले लिया और कोतवाली लेकर चली गई। दोनों की पहचान ऊषा व पूजा निवासी सुलेमपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता साधना ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। उन्हाेंने बताया कि यह पांच बहनों का गैंग हैं। इनमें से दो बहनें पूजा व ऊषा पकड़ी गई हैं। शेष अन्य तीनों बहनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बताया कि पकड़ी गईं बहनों से सोने की चेन नहीं बरामद हो सकी है। ऐसे में अनुमान है कि जो तीन बहनें भाग निकली हैं, उनमें से ही किसी एक के पास चैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed