{"_id":"6877dcad02896a23700d1ab4","slug":"two-reports-from-one-accountant-the-matter-got-complicated-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-138650-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एक लेखपाल की दो रिपोर्ट, मामला उलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एक लेखपाल की दो रिपोर्ट, मामला उलझा
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसील आलापुर क्षेत्र के ग्राम चूहड़पुर में चकमार्ग संख्या 45 और नाली संख्या 44 को लेकर उपजा विवाद अब राजस्व व विकास विभाग की परस्पर विरोधी रिपोर्टों के चलते पेचीदा हो गया है। शिकायतकर्ता सुभाष यादव बीते दो माह से अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
सुभाष यादव ने 29 अप्रैल को उपजिलाधिकारी से उक्त चकमार्ग और नाली को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। प्रारंभिक जांच के लिए गठित संयुक्त टीम में राजस्व विभाग के लेखपाल पारसनाथ यादव ने रिपोर्ट दी कि संबंधित भूमि पर कोई अतिक्रमण नहीं है। इसके आधार पर एसडीएम ने बीडीओ जहांगीरगंज को स्थल निरीक्षण कर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया। उनकी जांच में चकमार्ग और नाली पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई।
22 मई को समाधान दिवस में पुनः शिकायत मिलने पर लेखपाल ने अपनी नई रिपोर्ट में अतिक्रमण की बात स्वीकारी। एक ही लेखपाल की दो विरोधाभासी रिपोर्ट लगाए जाने से न केवल प्रशासन भ्रमित हो रहा है, बल्कि शिकायतकर्ता को भी न्याय प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि यदि एक ही प्रकरण में लेखपाल की अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई हैं तो जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।