{"_id":"69d2a31b53bb5b0b0f0f579c","slug":"two-public-bus-services-were-closed-due-to-lack-of-passengers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-153740-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: यात्रियों की कमी, दो जनता बस सेवाएं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: यात्रियों की कमी, दो जनता बस सेवाएं बंद
Sun, 05 Apr 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री के आदेश पर ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गई जनता सेवा रोडवेज बसों को यात्री नहीं मिल रहे हैं। यात्रियों की कमी के कारण विभाग ने दो रूटों पर इन बसों का संचालन बंद कर दिया है।
यह निर्णय घाटे के चलते लिया गया है। जिन दो रूटों पर बसों का संचालन बंद किया गया है, उनमें चांदा और कप्तानगंज शामिल हैं। वहीं, बंदीपुर, राजेसुल्तानपुर और कम्हरिया घाट जैसे तीन रूटों पर जनता सेवा बसें अभी भी संचालित हो रही हैं। जिले में कुल 21 जनता सेवा बसें चलाई जानी थीं, जिनमें अकबरपुर से अतरौलिया, कप्तानगंज, कादीपुर चांदा, बेलघाट, राजेसुल्तानपुर, कटका, बंदीपुर, दुलहुपुर और कम्हरिया जैसे विभिन्न रूट शामिल थे। पांच बसों का संचालन शुरू भी किया गया, लेकिन लगातार कम लोड फैक्टर के कारण इन बसों को बंद करने का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि दो जनता सेवा बसों में सवारियां कम मिल रही थीं, जिस वजह से उन्हें बंद करना पड़ा है।