फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two killed by electric shocks

करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Wed, 31 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 31 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two killed by electric shocks
electricity - फोटो : Demo Pic

थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर के केशवपुर डड़वा गांव में बुधवार सुबह एक वृद्धा करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, जैतपुर थाना क्षेत्र में ट्यूबवेल की दीवार में उतरे करंट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई।

विज्ञापन


केशवपुर डड़वा गांव निवासिनी सोनपती (65) पत्नी आशाराम बुधवार सुबह गांव के निकट खेत में घास काटने के लिए गई हुई थी। बताया जाता है कि खेत में बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। तार दिखाई न देने के चलते महिला का पैर उस पर पड़ गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


गुहार पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को किसी प्रकार तार से अलग किया। हालांकि तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आननफानन में उसे सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिशाषी अभियंता टांडा विनय ने कहा कि फिलहाल करंट से मौत की जानकारी नहीं आई है। वे अवर अभियंता से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

जैतपुर थाना क्षेत्र के पुरवा मखदूमपुर गांव निवासी कंचन सिंह (45) पुत्र हौसिला प्रसाद बुधवार सुबह ट्यूबवेल से खेत की सिंचाई कर रहा था। बताया जाता है कि लगभग एक घंटे बाद वह मोटर बंद करने के लिए जब ट्यूबवेल पर पहुंचा तो उसका हाथ दीवार पर पड़ गया। दीवार में करंट उतरा हुआ था। इससे वह उसकी चपेट में आ गया।


गुहार पर जब तक आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर चुका था। आननफानन में उसे जलालपुर सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना से परिवारीजनोें में रोना-पीटना मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed