{"_id":"60007caf8ebc3e32ef0e9981","slug":"two-henchmen-of-mafia-khan-mubarak-arrested-ambedkar-nagar-news-lko5598760169","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया खान मुबारक के दो गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया खान मुबारक के दो गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर थाना क्षेत्र में हुए शकील हत्याकांड में दिवंगत के पुत्र से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने माफिया खान मुबारक के दो गुर्गों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बीते दिनों हंसवर थाना क्षेत्र निवासी शकील की हत्या कर दी गई थी। इस मामले के दो आरोपियों मोहम्मद यहिया व शमीम पर शकील के पुत्र फैसल सिद्दीकी ने आरोप लगाया था कि उन्हें धमकी देकर रंगदारी मांगी गई। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष हंसवर प्रदीप सिंह ने बताया कि देर शाम नरायनपुर प्रीतमपुर के निकट की गई घेराबंदी में दोनों आरोपियों मोहम्मद यहिया तथा शमीम को गिरफ्तार कर लिया गया। यहिया के कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा व एक कारतूस तथा शमीम के पास से चाकू बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को पुलिस टीम हंसवर थाने ले आई। दोनों से जरूरी पूछताछ के बाद गुरुवार को उनका चालान कर दिया गया।