{"_id":"596662a04f1c1b45048b4628","slug":"two-deaths-from-snake-bite-three-admitted-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से दो की मौत, तीन भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से दो की मौत, तीन भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
सांप
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। इनमें से चार को जिला अस्पताल, जबकि एक को सीएचसी जलालपुर में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान एक की जिला अस्पताल, जबकि दूसरे की सीएचसी जलालपुर में मौत हो गई। उधर जिला अस्पताल में भर्ती तीन पीड़ितों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आलापुर थाना क्षेत्र के हुसेनपुर गांव निवासी अशोक कुमार (42) पुत्र रामदुलार मंगलवार देर रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। जानकारी पर परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के करमैनी गांव निवासी कुलदीप (22) पुत्र हीरालाल मंगलवार देर रात घर के अंदर मोबाइल चार्ज करने के गया था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। उसे तत्काल सीएचसी जलालपुर ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उधर अलग अलग क्षेत्रों में तीन लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी गांव निवासी तालुका (50) पत्नी उदयनरायन को मंगलवार देर शाम सांप ने डस लिया। उस समय वह खेत की तरफ जा रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अहिरौली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी संगम (26) पत्नी मंजीत को बुधवार सुबह घर की सफाई करते समय सांप ने डस लिया।
उसे पहले सीएचसी कटेहरी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी भोलू (15) पुत्र जयराम बुधवार सुबह खेत में काम कर रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।