फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two arrested with three stolen bikes

चोरी की तीन बाइकों के साथ दो दबोचे

Sat, 19 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with three stolen bikes
टांडा। कोतवाली पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद कर लीं।
विज्ञापन

कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन पर क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। एसएसआई सर्वेंद्र अस्थाना, एसआई रामउग्रह कुशवाहा, सिपाही प्रवीण कुमार, रामप्रवेश यादव, कुशल पाल, मोअज्जम अली के साथ शनिवार को सुबह छह बजे टांडा अकबरपुर मार्ग पर धर्मनगर के पास हाईवे के निकट चेकिंग अभियान चला रहे थे।

इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि अकबरपुर से टांडा की तरफ दो युवक चोरी की बाइक लेकर आ रहे हैं। दोनों को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह बाइक चोरी की है। कड़ाई से हुई पूछताछ में दो और बाइकें बरामद कराईं। आरोपियों की पहचान सिकंदर निवासी ग्राम संजरपुर, प्रवीण कुमार निवासी ग्राम मेवड़िया थाना सम्मनपुर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों बाइक चोरी करते हैं। इसके बाद उनकी नंबर प्लेट बदल कर चलाते व बेचते हैं। पुलिस ने दोनों चोरों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर चालान किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed