Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two ancient temples will be renovated with Rs. 3.25 crore

Ambedkar Nagar News: सवा तीन करोड़ से दो प्राचीन मंदिरों का होगा कायाकल्प

Fri, 23 Aug 2024 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two ancient temples will be renovated with Rs. 3.25 crore
अंबेडकरनगर। सवा तीन करोड़ की लागत से वंदन योजना के तहत जनपद के दो प्रचीन मंदिरों का कायाकल्प होगा। दोनों स्थानों पर मंदिर के सुंदरीकरण के साथ लाइट, पाथ वे के अलावा परिक्रमा मार्ग का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए आगणन रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

वंदन योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए अकबरपुर नगरपालिका क्षेत्र के मोहसिनपुर मंसूरपुर स्थित प्राचीन मंदिर अर्द्धनारीश्वर शिवधाम व राजेसुल्तानपुर के गोपाल बाग स्थित राम जानकी मंदिर का चयन किया गया था। बीते दिनों नगर विकास विभाग के विशेष सचिव ने जिले को पत्र भेजकर चयनित स्थलों की आगणन रिपोर्ट मांगी थी, जिसे बीते दिनों निदेशालय भेज दिया गया। ऐसे में जल्द ही दोनों मंदिरों के कायाकल्प के लिए राशि जिले को उपलब्ध हो जाएगी। अकबरपुर नगरपालिका कार्यालय के अनुसार अर्द्धनारीश्वर शिवधाम मंदिर के कायाकल्प के लिए लगभग एक करोड़ 25 लाख से मंदिर के चारों तरफ दूधिया रोशनी की लाइटें लगेंगी। पाथ वे के साथ ही पेयजल व मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

उधर राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत की ईओ लक्ष्मी चौरसिया ने बताया कि लगभग एक करोड़ 98 लाख से मंदिर भवन की मरम्मत के साथ खाली पड़ी भूमि का सुंदरीकरण, परिक्रमा पथ, परिसर के चारों तरफ प्रकाश की व्यवस्था, बेंच व पाथ वे का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



काफी प्राचीन हैं दोनों मंदिर
अकबरपुर नगर के अमित कुमार ने बताया कि अर्द्धनारीश्वर शिवधाम मंदिर पूर्वजों के समय का है। सावन माह में शिव भक्त यहां पर जलाभिषेक करते हैं। आसपास के लोग सोमवार व शनिवार को भी जल चढ़ाते हैं। जौहरडीह के दयाराम ने बताया कि कई पीढ़ी से शिवरात्रि के दिन भव्य मेले का आयोजन होता है। राजेसुल्तानपुर के धारूपुर निवासी विवेक सिंह ने बताया कि रामजानकी का यह प्राचीन मंदिर लंबे समय से उपेक्षा का शिकार था। मंदिर के पास कई बीघा जमीन है, जो खाली पड़ी है। बलरामपुर, राजेसुल्तानपुर, पडौली, पोखरभिट्टा समेत आसपास के क्षेत्रों में अगर कोई शुभ कार्य होता है तो लोग यहां पर कढाई चढ़ाते हैं। त्रिलोकपुर के अच्छेलाल यादव ने बताया कि प्राचीन रामजानकी मंदिर के कायाकल्प से आसपास के लोगों में खुशी है।



भेजी गई रिपोर्ट
वंदन योजना के तहत जनपद के दोनों मंदिरों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। राशि उपलब्ध होते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
- बीना सिंह, ईओ नगर पालिका अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article