फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tricolor will be hoisted at a height of 100 feet on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर 100 फिट की ऊंचाई पर लहराएगा तिरंगा

Mon, 24 Jan 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted at a height of 100 feet on Republic Day
अंबेडकरनगर। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय के फव्वारा तिराहा के निकट 100 फिट ऊंचाई पर तिरंगा पूरी शान से लहराएगा। तिराहा पर झंडे की स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है। नगर पालिका परिषद अकबरपुर द्वारा साढ़े 12 लाख रुपये की लागत से हो रहा तिरंगे झंडे के पोल का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। इसके साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जा रहा है। इसका स्लोगन हमें भारतीय होने पर गर्व है होगा। हालांकि चुनाव आचार संहिता के चलते समारोह पूर्वक इसका उद्घाटन तो नहीं होगा लेकिन गणतंत्र दिवस पर शान से तिरंगा जरूर लहराएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के फव्वारा तिराहे को बीते दिनों ही महाराणा प्रताप तिराहा घोषित किया गया था। इस तिराहा पर महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा की स्थापना का कार्य भी चल रहा है। इसी दौरान अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने गणतंत्र दिवस पर महाराणा प्रताप चौराहे पर आसमान छूते तिरंगे को फहराने का निर्णय कर इस मद में खर्च के लिए साढ़े बारह लाख की धनराशि स्वीकृत की। बजट मंजूरी के बाद तिरंगा स्थापित किए जाने की प्रक्रिया भी अब अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

लगभग 100 फिट ऊंचाई पर तिरंगा लहराने के लिए फाउंडेशन के साथ पोल व भव्य झंडे का निर्माण भी कराया गया है। फाउंडेशन निर्माण के बाद सोमवार को लगभग 100 फिट लंबे लोहे के पोल को क्रेन के माध्यम से ध्वजारोहण के लिए खड़ा कर दिया गया। नगर पालिका परिषद के सुरेश गुप्ता ने बताया कि फाउंडेशन का निर्माण पूरा करने के बाद पोल को खड़ा कर दिया गया है। इस पर 30 गुणे 20 फिट आकार के तिरंगे को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शान से लहराएगा तिरंगा
आजादी के 73वें गणतंत्र दिवस पर जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा शान से लहराएगा। यह कार्य अकबरपुर नगर पालिका द्वारा किया जाएगा। अकबरपुर नगर पालिका परिषद चेयरमैन के प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के चलते उद्घाटन करने को किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं होगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर सिर्फ तिरंगे को लहराया जाएगा। बताया कि इस दौरान यहां हमें भारतीय होने पर गर्व है स्लोगन के साथ एक सेल्फी प्वाइंट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

पूरी सादगी के साथ होगा झंडारोहण
आचार संहिता लागू होने व कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए गणतंत्र दिवस पर किसी भी प्रकार के बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। पूरी सादगी व कोविड प्रोटोकाल के साथ गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित होगा।
सरिता गुप्ता, चेयरमैन अकबरपुर नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed