Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tricolor campaign started at every house with gaiety

उल्लास के साथ हर घर तिरंगा अभियान का आगाज

Sat, 13 Aug 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tricolor campaign started at every house with gaiety
अंबेडकरनगर हवाई पट्टी से तिरंगा बाइक रैली को रवाना करते डीएम व एसपी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिले में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई। लोहिया भवन सभागार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीएम सैमुअल पॉल ने हवाईपट्टी से तिरंगा जागरूकता बाइक रैली निकाली। डीएम व एसपी ने एक बाइक पर बैठकर रैली का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

रैली ने जिला मुख्यालय के विभिन्न सड़कों पर भ्रमण किया। इसके अलावा पुलिसकर्मियों, छात्र छात्राओं तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी अलग अलग क्षेत्रों में तिरंगा रैली निकालकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। आम नागरिकों से घरों व प्रतिष्ठानों पर 17 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की गई।
विज्ञापन

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत गुरुवार को हुई। डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने हवाईपट्टी से तिरंगा जागरूकता रैली को रवाना किया। इसके साथ ही डीएम ने बाइक चलायी, जबकि उनके पीछे बैठे एसपी ने हाथ में तिरंगा थाम रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई पट्टी से निकली बाइक रैली ने अकबरपुर नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। डीएम व एसपी ने सभी से अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। अकबरपुर नगर पालिका से अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने जागरूकता रैली को रवाना किया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नागरिकों से 17 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। एसपी के निर्देश पर जिले के अलग अलग थानों से पुलिसकर्मियों ने तिरंगा जागरूकता रैली निकाली।
डीसी एनआरएलएम आरबी यादव, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी व भाजपा नेता उपमा पांडेय की मौजूदगी में लोहिया भवन सभागार में छविलाल पाल ने बिरहा लोक गायन के माध्यम से स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर प्रस्तुति दी। बताया गया कि लोक गायक सौरभ शुक्ला, चंद्रहास तिवारी सुल्तानपुर, डॉ जान्हवी पांडेय व डॉ. प्रतिमा यादव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग अलग दिन प्रस्तुति देंगी।
गुरुवार को महरुआ थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में महरुआ में तिरंगा रैली निकली। इसमें ग्राम प्रधान रत्नेश सिंह, संदीप उपाध्याय सहित 200 से अधिक युवा शामिल हुए। रैली महरुआ चौराहा, आनंदनगर चौराहा फिर वापस थाना परिसर में समाप्त हुई। आलापुर तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामप्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, शिवप्रसाद शुक्ल, सुनीति द्विवेदी, दिनेश सिंह, अरविंद सिंह व पूर्व महामंत्री राजमणि सिंह यादव ने तिरंगा यात्रा निकालकर भ्रमण किया।
पं. त्रिलोकीनाथ स्मारक इंटर कॉलेज हथिनाराज पिपरी के छात्र-छात्राओं ने प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी व प्रधानाचार्य संजय यादव के नेतृत्व में तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाली। रैली ने हथियानाराज, हुसैनपुर मुसलमान व बहलोलपुर आदि गांवों के लोगों को जागरूक किया।
टांडा के टीएनपीजी कॉलेज में छात्र छात्राओं ने तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य डॉ. रमेशचंद्र पाठक ने छात्र छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. अतुल कुमार सिंह, डॉ. अलमतर अली, लेफ्टिनेंट डॉ. अखिलेश कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। तिरंगा अभियान के तहत पंजाब नेशनल बैंक ने नगर पालिका को 300 तिरंगा स्ट्रीट लाइट सौपा। एसडीएम दीपक वर्मा ने वीर शहीदों को याद करते हुए देश की स्वतंत्रता के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि इस बार हम सब आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
हमें पूरे उल्लास के साथ जश्न मनाना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक आरके मिश्रा एसके सिंह, रामबाबू गुप्त, सलमान खान, डिप्टी शाखा प्रबंधक अरविन्द कुमार व गौरव दुबे आदि मौजूद रहे। जहांगीरगंज थाने में एसओ श्रीनिवास पशाण्डेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने शहीद स्मारक जहांगीरगंज में शहीदों को सलामी दी। इस मौके पर एसआई विनय सिंह, रामसुमेर यादव, विनोद गुप्त, बृजेश यादव व दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय नत्थूपुर खुर्द में एबीएसए विवेक कुमार द्विवेदी के निर्देशन में हर-घर तिरंगा अभियान चला। प्रधानाध्यापक अरशद कमाल ने आजादी के इतिहास का जिक्र किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, श्यामचंद्र मौर्य, जफर अब्बास, प्रियंका मौर्या, प्रतिमा सिंह, रामावती, विमला देवी, बृजबाला, नर्मदा देवी व गीता देवी आदि मौजूद रहीं।
शहीदों को किया गया नमन
सीओ अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर संजय पाण्डेय ने मूसेपुर गिरंट में शहीद सभाजीत, सुल्तानपुर सम्मनपुर निवासी शहीद बजरंगी विश्वकर्मा, सीओ जलालपुर देवेन्द्र

मौर्य ने शहीद शिवपूजन द्विवेदी ग्राम पेठिया व शहीद एके उपाध्याय ग्राम महुवल टड़वा थाना जलालपुर को पहुंचकर नमन किया। राजेसुलतानपुर के पोखरभिट्टा निवासी शहीद भगवान सिंह को सीओ जगदीशलाल टमटा, टांडा सीओ संतोष कुमार ने शहीद रक्षाराम पाठक ग्राम चंदौली, शहीद हवलदार देवी प्रकाश सिंह ग्राम बराही हरगांव थाना अहिरौली को सीओ व अहिरौली एसओ ने श्रद्घांजलि अर्पित की। अपने अपने क्षेत्रों में सीओ व थानाध्यक्षों ने शहीदों की समाधि स्थल पर पहुंचकर गाजे बाजे के साथ श्रद्घांजलि दी, और पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed