फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Treatment of patients will start soon in 15 new hospitals

Ambedkar Nagar News: 15 नए अस्पतालों में जल्द शुरू होगा मरीजों का इलाज

Sun, 03 Dec 2023 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Treatment of patients will start soon in 15 new hospitals
अंबेडकरनगर। 15 नए अस्पताल मरीजों के इलाज के लिए तैयार हैं। लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से निर्मित 15 उपस्वास्थ्य केंद्रों का संचालन 15 दिसंबर तक शुरू किए जाने की तैयारी है। इससे लगभग 75 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। इसके अलावा दो अन्य उपस्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

मरीजों को बेहतर इलाज प्रदान करने लिए वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 19 उपस्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण का निर्णय हुआ था। 30 लाख 42 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रत्येक उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को दी गई थी। अब इनमें 15 उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूरा हो गया है। इन दिनों बिजली कनेक्शन का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के अनुसार चार करोड़ 56 लाख 30 हजार रुपये की लागत से 15 उपस्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। 15 दिसंबर तक यह केंद्र हैंडओवर भी हो जाएंगे। इसके बाद इनका संचालन प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्वास्थ्य उपकेंद्र बनकर तैयार
उपस्वास्थ्य केंद्र दहेमा, जनेश्वरी बुजुर्ग, माझा कम्हरिया, मल्लूपुर मजगवां, खालिसपुर भटौली, गौरा महमदपुर, तकिया कानूनगो, खजुरिया, रामकोला, सुल्तानपुर कबीरपुर, अछती, सैदपुर लेड़ुआडीह, गुवावां जमाल, करमिसिरपुर, ज्योतिपुर समैसा जल्द हैंडओवर हो जाएंगे।
दो को नहीं मिली भूमि
जिन 19 उपस्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण को मंजूरी प्रदान हुई थी, उसमें से 15 केंद्रों का निर्माण तो पूर्ण हो गया लेकिन दो केंद्रों के निर्माण के लिए भूमि ही नहीं मिल सकी। सीएमओ कार्यालय के अनुसार निकसपुर व चितईपट्टी में केंद्र के निर्माण के लिए भूमि नहीं उपलब्ध हो सकी। ऐसे में अब सीएमओ कार्यालय ने स्वास्थ्य निदेशालय को दूसरे स्थान पर केंद्र के निर्माण के लिए पत्र भेजा है। इसके अलावा लाभापारा व मंगुराडिला में केंद्र का निर्माण अंतिम दौर में है।


जल्द होगा संचालन
15 उपस्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। हैंडओवर होने के साथ शीघ्र ही इनका संचालन भी प्रारंभ हो जाएगा। - रामचंद्र प्रजापति, अवर अभियंता स्वास्थ्य

सुदरकांड का पाठ करते श्रंद्धालु । स्रोत - आयोजक

सुदरकांड का पाठ करते श्रंद्धालु । स्रोत - आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed