फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Treatment of 3775 patients in Arogya Mela

आरोग्य मेले में 3775 मरीजों का उपचार

Sun, 07 Feb 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Treatment of 3775 patients in Arogya Mela
अंबेडकरनगर के अकबरपुर सीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में मौजूद स्वास्थ्य टीम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्र समेत कुल 29 केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 3 हजार 775 मरीजों की न सिर्फ विभिन्न प्रकार की जांच हुई, बल्कि जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा मेले में 766 ग्रामीणों की कोरोना जांच हुई, तो 304 पात्रों का गोल्डन कार्ड भी बनाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को जांच के लिए सीएचसी व जिला अस्पताल तक की दौड़ न लगानी पड़ी, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किए जाने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में रविवार को जिले के 29 केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। शुगर, टीबी, बीपी, थायराइड समेत विभिन्न प्रकार की जांच के लिए सुबह 10 बजे से ही मरीजों का संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर लगे मेले में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दो बजे तक जारी रहा। मेले में मौजूद चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने आने वाले मरीजों की जांच की। साथ ही जरूरी परामर्श देकर दवाएं भी उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ेपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालीपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धवरूआ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमपुर अर्बन जलालपुर में शासन की मंशा अनुरूप जनता की बेहतरी के लिए मेले का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी, डॉॅ. जावेद आलम, बाल विकास परियोजना अधिकारी बलराम सिंह ने पहुंचकर मेले का जायजा लिया। मेले में आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम पूरी तरह मुस्तैद नजर आयीं। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही अन्य मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही उन्हें आवश्यक सलाह भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न केंद्रों पर पहुंचे आयुष्मान योजना के पात्र लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड भी बनाया गया। पीएचसी मुंडेरा में डॉ. आमिर अब्बास के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने आने वाले 103 ग्रामीणों की विभिन्न प्रकार की जांच की। साथ ही उन्हें जरूरी दवाएं दीं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले के 29 केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 3 हजार 775 मरीजों की न सिर्फ विभिन्न प्रकार की जांच हुई, बल्कि आवश्यकतानुसार दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। बताया कि इस दौरान 304 पात्रों का गोल्डन कार्ड बनाया गया, तो 766 लोगों ने स्वयं संबंधित केंद्र पर पहुंचकर कोरोना की जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed