{"_id":"57d6f01c4f1c1b942cd47967","slug":"transformer-burned-affecting-25-thousand-population","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंका, 25 हजार आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंका, 25 हजार आबादी प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर
- फोटो : demo pic
विद्युत सब स्टेशन टांडा में 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले 9 दिन से नगर के कई मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति मुश्किल दौर में है। विभाग ने हालांकि 4 घंटे दिन व तीन घंटे रात में वैकल्पिक बिजली देने का प्रबंध किया है। इससे करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। संकट के चलते उपभोक्ताओं में नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विद्युत सब स्टेशन टांडा में 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से टांडा नगर के फीडर नंबर 2 व 3, कंपोजिट फीडर, आंशिक बसखारी समेत औद्योगिक फीडर प्रभावित है। टाण्डा नगर के लगभग एक दर्जन मोहल्ले व ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता बुरी तरह प्रभावित हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के सैकड़ों पावरलूम ठप्प बंद हो गए हैं। बिजली से बने उपकरण निष्क्रिय हो चुके हैं। नागरिकों को भीषण गर्मी के साथ पेयजल के लिए जुझना पड़ रहा है। उपभोक्ता हयात मोहम्मद, देवी अग्रहरि, महेश गुप्ता व मो. अकरम, सादिक व पवन कुमार आदि का कहना है कि पूर्व में भी कई बार इस फीडर की गड़बड़ी सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
पिछले 9 दिनों से क्षेत्रवासी गर्मी से बेहाल हैं। 24 घंटे में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत महज 7 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है। इस मामले में विद्युत वितरण खंड टाण्डा के अधिषाशी अभियंता विनय कुमार ने बताया कि 10 एमबीए का नया ट्रांसफार्मर आया है। उस लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एक दो दिनों के अंदर बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से बहालकर दी जाएगी।