फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Trains late due to cool weather

कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार

Tue, 10 Jan 2017 11:50 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 10 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Trains late due to cool weather
खराब मौसम ने ट्रेनों की रफ्तार पर अंकुश लगा दिया है। एक तरफ जहां कोहरे से ट्रेन निरस्त हो रही हैं, वहीं घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंच रही हैं। मंगलवार को भी छह एक्सप्रेस ट्रेनें आठ घंटे तक देर से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन की स्थिति की स्पष्ट जानकारी न होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


घने कोहरे के प्रकोप ने एक तरफ जहां आम जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त कर रख दिया है, वहीं इसका प्रतिकूल प्रभाव ट्रेन की रफ्तार पर भी पड़ने लगा है। ट्रेनों का घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम 6 बजकर 43 मिनट पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली कैफियात अप एक्सप्रेस 4 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, तो कैफियात डाउन एक्सप्रेस मंगलवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट से 8 घंटा विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम 6 बजकर 43 मिनट पर पहुंचने वाली कैफियात अप एक्सप्रेस 5 घंटा विलंब से पहुंचने की जानकारी यात्रियों को दी गई। साबरमती डाउन एक्सप्रेस मंगलवार सुबह निर्धारित समय 5 बजकर 30 मिनट से 6 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।


दून अप एक्सप्रेस निर्धारित समय मंगलवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 4 घंटा, तो डाउन एक्सप्रेस मंगलवार दोपहर 1 बजे से 5 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यात्री रमेशचंद्र, खुशी, मनीषा व रणधीर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि ट्रेन की स्थिति की स्पष्ट जानकारी दे दी जाए, तो स्टेशन पर घंटों इंतजार करने की मजबूरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed