{"_id":"605e1ebd8ebc3ecbac066bc4","slug":"training-given-to-ro-and-aro-ambedkar-nagar-news-lko571567675","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ व एआरओ को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ व एआरओ को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में लोहिया भवन सभागार में बैठक हुई। इसमें निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने सभी आरओ व एआरओ को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया। सभी आरओ व एआरओ को निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन का गहनता से अध्ययन करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि जिससे चुनाव प्रक्रिया को सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए वर्किंग निर्वाचन अधिकारी 10, सहायक निर्वाचन अधिकारी 215, आरक्षित निर्वाचन अधिकारी 5, आरक्षित सहायक निर्वाचन अधिकारी 17 नियुक्त किए गए हैं। लोहिया भवन सभागार में परियोजना निदेशक प्रदीप पांडेय व भूमि संरक्षण अधिकारी राज मंगल चौधरी ने प्रशिक्षण दिया गया। परियोजना निदेशक ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 17 से 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम बजे तक की जानी है। नामांकन पत्रों की जांच 19 से 20 अप्रैल को सुबह 8 बजे से की जाएगी।।
नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया 21 अप्रैल को होगी। इसके बाद इसी दिन उम्मीदवारों को प्रतीक आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 2 मई को मतों की गणना की जाएगी। इन कार्यों को सुचारु रूप से कराने में आरओ व एआरओ की अहम भूमिका होती है। ऐसे में सभी को अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारीपूर्वक करना होगा। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, उपजिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ महेशचंद्र दिवेदी आदि मौजूद रहे।