{"_id":"6ad4ee928fbe4f94a00e69ec","slug":"train-delays-have-increased-the-difficulties-faced-by-passengers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-167437-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री।संवाद
अंबेडकरनगर। दशहरे की छुट्टियों के बीच रविवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय पर ट्रेनें नहीं पहुंचने से किसी का घर पहुंचने का इंतजार बढ़ा, तो किसी की आगे की यात्रा की योजना प्रभावित हुई। सबसे अधिक देरी दरभंगा-साबरमती एक्सप्रेस में हुई। यह ट्रेन निर्धारित समय से तीन घंटे 44 मिनट देरी से स्टेशन पहुंची।
ट्रेनों की देरी से यात्रियों को स्टेशन पर अतिरिक्त समय बिताना पड़ा। वहीं, कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के सामने आगे की यात्रा का समय संभालने की चुनौती रही। परिवार और सामान के साथ सफर कर रहे लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
रविवार को दरभंगा-साबरमती एक्सप्रेस सबसे अधिक तीन घंटे 44 मिनट देरी से पहुंची। गंगा-सतलज एक्सप्रेस अप एक घंटे 51 मिनट और डाउन एक घंटे 28 मिनट देर से आई। दून एक्सप्रेस एक घंटे 36 मिनट, जम्मू तवी एक्सप्रेस एक घंटे 31 मिनट, वाराणसी एक्सप्रेस एक घंटे 19 मिनट और मरुधर एक्सप्रेस एक घंटे 18 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 50 मिनट विलंब से आई।
विज्ञापन
आगे के कार्यक्रम प्रभावित होने की चिंता
अकबरपुर में निजी कंपनी में तैनात कर्मचारी अंबुज चौधरी ने बताया कि उन्हें गंगा-सतलज एक्सप्रेस से मुरादाबाद जाना था। ट्रेन के देर से आने के कारण उनकी यात्रा योजना प्रभावित हुई। अब आगे के कार्यक्रम का समय भी बदलना पड़ सकता है। कटेहरी के महरुआ निवासी अनिकेत पांडेय ने बताया कि उन्हें लखनऊ जाना था। दरभंगा-साबरमती एक्सप्रेस करीब पौने चार घंटे देर से पहुंची। इससे लखनऊ पहुंचने का समय आगे खिसक गया और जरूरी काम प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से ट्रेनें देरी से आ रही हैं।